Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार उजागर करने वाले कवासी लखमा को ईडी ले गई! देखें वीडियो

भूपेश बघेल-

पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक कवासी लखमा जी की गिरफ़्तारी बदले की भावना से की गई कार्रवाई है। केंद्र सरकार में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर ईडी कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने की साज़िश रच रही है। पूरी कांग्रेस पार्टी कवासी लखमा जी के साथ खड़ी है।

एक बात तो स्पष्ट है कि कवासी लखमा जी भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार उजागर करने की क़ीमत चुका रहे हैं। अगर वे विधानसभा में आचार संहिता के बीच बिना टेंडर पुल बनाने का मामला न उठाते और सरकार बेबसी में भ्रष्टाचार स्वीकार न करती तो ईडी उन तक न पहुंचती।

वरना 21-22 के मामले में तीन साल की जांच के बाद ईडी क्यों उन तक पहुंचती? भ्रष्टाचार से भाजपा को कोई परहेज़ नहीं है। वह चाहती है कि भ्रष्टाचार की चर्चा न हो। अगर किसी ने की तो नतीजा भुगतना पड़ेगा।

एक पत्रकार ने बस्तर में ही हुए भ्रष्टाचार का मामला उठा दिया तो ठेकेदार ने उसे निर्ममता से मार दिया। बार बार मांग करने के बाद भी यदि बीजापुर के सड़क घोटाले की जांच नहीं हो रही है तो स्पष्ट है कि इसमें भी भाजपा का हाथ है।

भाजपा के भ्रष्टाचार की बात करेंगे तो या तो ईडी आएगी या मौत!

देखें गिरफ्तारी के बाद कवासी लखमा का बयान-

https://x.com/yashbhadas/status/1879563511698780560?s=46

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन