Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

तीन वरिष्ठ पत्रकारों के पिता और समाजवादी चिंतक कैलाश चन्द्र मिश्र नहीं रहे

लखनऊ : प्रख्यात समाजवादी चिन्तक, लेखक और रामायण मेले के शिल्पी कैलाश चन्द्र मिश्र हमारे बीच नहीं रहे। परसों रात हृदयाघात से उनका लखनऊ के गोमतीनगर स्थित आवास पर निधन हो गया। 83 वर्षीय श्री मिश्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों श्रीपति मिश्र तथा वीर बहादुर सिंह के विशेष कार्याधिकारी और पर्यटन निदेशक जैसी अहम जिम्मेदारियां निभाने के बाद वर्ष 1990 में राजकीय सेवा से रिटायर हुए थे।

उनके पुत्र गिरीश मिश्र देश के कई महत्वपूर्ण समाचार पत्रों के संपादक रहे हैं और कनिष्ठ पुत्र हरीश मिश्र प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार हैं। पुत्र आशीष मिश्र कई न्यूज चैनलों के संपादक रह चुके हैं और नवभारत टाइम्स दिल्ली में लंबे समय तक कार्यरत रह चुके हैं। समाजवादी चिन्तक आचार्य नरेन्द्र देव और डाक्टर राम मनोहर लोहिया के सामीप्य प्राप्त केसी मिश्र की अंतिम यात्रा कल अपराह्न दो बजे 5/1082, विराम खण्ड, गोमती नगर से चलकर बैकुण्ठ धाम, भैंसाकुण्ड पहुंची जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन