Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

अरविंद केजरीवाल को शांति भूषण ने अक्षम बताया

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर आज ‘आप’ संस्थापकों में से एक शांति भूषण ने गंभीर आरोप लगाए.  अरविंद के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए शांति भूषण ने कहा कि अरविंद में पार्टी को आगे बढ़ाने की क्षमता नहीं है. अरविंद अच्छे कैंपेनर हैं, लेकिन उनमें सांगठनिक क्षमता नहीं है. इसी कारण वह आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मैनेज नहीं कर पा रहे हैं.

शांति भूषण ने सुझाव दिया है कि आम आदमी पार्टी को खड़ा करने की जिम्मेदारी किसी और नेता को सौंप देनी चाहिए, केजरीवाल को आम आदमी पार्टी का चेहरा और मुख्य कैंपेनर बने रहना चाहिए. शांति भूषण की टिप्पणी पर ‘आप’ नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि हमने अभी उनका बयान नहीं देखा है. हालांकि योगेंद्र यादव ने कहा कि कम से कम हमारी पार्टी में तो आंतरिक लोकतंत्र पर चर्चा होती है, बाकी पार्टियों में तो ऐसा कुछ नहीं होता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. israfil alam

    October 15, 2017 at 1:27 pm

    ACHHI BAT KAHI HAI [url=”https://husenkhadbeejbhandar.blogspot.com/”]ACCHI JANKARI DI AAPNE [/url]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन