नई दिल्ली | सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने केंद्रीय मीडिया मान्यता समिति (CMAC) का पुनर्गठन कर दिया है। यह समिति पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को मान्यता देने में प्रमुख भूमिका निभाएगी। पुनर्गठित समिति का कार्यकाल 2025-27 तक रहेगा।
समिति की संरचना और सदस्य- समिति में कुल 25 सदस्य शामिल किए गए हैं। इसका नेतृत्व प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के प्रमुख महानिदेशक करेंगे, जो पदेन अध्यक्ष होंगे।
प्रतिनिधि सदस्य:
- महादेव राव (वर्किंग न्यूज कैमरामेन एसोसिएशन)
- रास बिहारी (नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स)
- अरविंद कुमार सिंह (हिन्दुस्तान)
नामांकित सदस्य:
- अमिताभ सिन्हा (टीवी18 ग्रुप)
- नवीन कपूर (एएनआई)
- रविंद्र कुमार (ज़ी न्यूज)
- हिमांशु मिश्रा (आजतक)
- स्मृति काक (हिन्दुस्तान टाइम्स)
- अंजनी कुमार (प्रभात खबर)
- शामकांत जागिरदार (तरुण भारत, नागपुर)
- नवनीत मिश्रा (राजस्थान पत्रिका)
- सचिन बुदौलिया (यूनिवार्ता)
- अखिलेश, एनडीटीवी
- संदीप, जन्मभूमि (मलयालम)
- श्रीराम जोशी, पुढारी (मराठी)
- सुनील पांडेय, (फ्रीलांस पत्रकार)
- सुमित पांडे, (डेक्कन हेराल्ड)
- देवेंद्र पराशर, (इंडिया टीवी)
- राजेश ठाकुर, (न्यू इंडियन एक्सप्रेस)
- अरविंद सिंह, (हिन्दुस्तान)
- नीलू रंजन, (दैनिक जागरण)
- अनिलेश महाजन, (इंडिया टुडे मैगजीन)
- पायल, (न्यूज18)
- सुधीर कुमार पांडा, (प्रतीदिन ओड़िया डेली)
- शोवन सेन, (रिपब्लिक)
समिति की जिम्मेदारियां और कार्यकाल
समिति का मुख्य उद्देश्य मीडिया कर्मियों को प्रेस मान्यता देने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सशक्त बनाना है। मान्यता प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ ही यह समिति पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके कार्य में सहूलियत प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करेगी। समिति का कार्यकाल पहली बैठक की तारीख से दो वर्षों तक रहेगा।
पहली बैठक का आयोजन जल्द
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) को समिति की पहली बैठक जल्द आयोजित करने का निर्देश दिया है। इस बैठक में कार्य-योजना और प्राथमिकताओं पर चर्चा की जाएगी।
प्रेस मान्यता में सुधार की पहल
यह पुनर्गठन कदम प्रेस मान्यता प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, निष्पक्ष और आधुनिक बनाने की दिशा में उठाया गया है। पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को इससे लाभ होने की उम्मीद है।



