Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वेब जर्नलिस्ट केशव कुमार टीवी9 भारतवर्ष पहुंचे

वेब जर्नलिस्ट केशव कुमार टीवी 9 भारतवर्ष के डिजिटल टीम के हिस्से हो गए हैं. वे इसके पहले नेटवर्क18 के डिजिटल में चीफ सब एडिटर थे.

केशव आजतक वालों की वेबसाइट में भी चीफ सब एडिटर रह चुके हैं. वे लाइव इंडिया डिजिटल में भी काम कर चुके हैं.

13 वर्ष से मीडिया में एक्टिव केशव ने आईआईएमसी से पढ़ाई की है.

वे अपने गृह जनपद बेगूसराय में ‘बेगूसराय टाइम्स’ और ‘राष्ट्रीय सहारा’ में भी काम कर चुके हैं.

पटना में कुछ दिनों तक हिन्दुस्तान समाचार न्यूज एजेंसी के लिए भी कार्यरत रहे हैं.

केशव आईआईएमसी के बाद स्टार न्यूज (अब एबीपी न्यूज) और सूचना प्रसारण मंत्रालय के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मॉनीटरिंग सेंटर से होते हुए वह नेटवर्क18 पहुंचे थे.

उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के कार्यक्रमों में सहभागी होने के अलावा राष्ट्रीय स्तर के कई स्मारिकाओं का संपादन भी किया है.

केशव विभिन्न संस्थानों में मीडिया अध्यापन से भी जुड़े रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन