Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मीडिया और पुलिस के यारबाश शातिर आरिफ ने तवायफ संग किया ‘तमंचा डिस्को’

बुलंदशहर (उ.प्र.) : मीडिया और पुलिस की जानकारी के बावजूद खुर्जा शहर का पांच हजार का इनामी बदमाश आरिफ पिछले दिनो यहां की एक कोठी में दिल्ली की तवायफों के साथ पूरी रात तमंचा डिस्को करता रहा। जब उसे तीन अप्रैल को देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया, तब इस वाकये का खुलासा हुआ। बताते हैं कि गौकशी का कारोबारी आरिफ पैसे के दम पर मीडिया और पुलिस का मुंह बंद रखता रहा है।

बताया गया है कि खुर्जा शहर के मदारगेट इलाके में हाजी राशिद के घर में आरिफ के लिए महफिल सजी थी। इसमें दिल्ली से खासतौर पर तवायफें बुलाई गई। रात में अधनंगी तवायफें जब नाचने लगीं तो उनके साथ आरिफ भी हाथ में पिस्टल और रूपयों की गड्डी लिए डांस करने लगा। ‘खलनायक’ फिल्म के गीत पर तवायफ के साथ आरिफ जमकर डांस करता रहा। 

आरिफ के खिलाफ गौकशी, रंगदारी, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के 45 केस दर्ज है। उसे चार बार गैंगस्टर एक्ट और 5 बार गुंडा एक्ट में निरूद्ध किया जा चुका है। वह पिछले दिनों खुर्जा सिटी के एसएसआई की टीम के साथ मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर हमला करते हुए भाग निकला था। बताते हैं कि आरिफ की मीडिया और पुलिस में अच्छी पैठ रही है। कई स्थानीय पत्रकारों को उससे भेंटपूजा मिलती रही है। उस पर कई क्षेत्रीय नेताओं का भी वरद हस्त रहा है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन