Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जौनपुर के वरिष्ठ पत्रकार खुर्शीद पर फिर हुआ प्राणघातक हमला, हालत गंभीर

जौनपुर में वरिष्ठ पत्रकार को बदमाशों ने मारकर किया अधमरा

खेतासराय (जौनपुर) गोरारी गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने शुक्रवार की देर सांय वरिष्ठ पत्रकार खुर्शीद अनवर ख़ान को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी में भर्ती कराया गया है।

खुर्शीद के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई है। खुर्शीद का कुछ वर्षों से कांग्रेसी नदीम जावेद से विवाद चला आ रहा है। कुछ माह पूर्व भी खुर्शीद पर हमला हुआ जिसमें उन्होंने पूर्व विधायक नदीम जावेद समेत कई लोगों के खिलाफ नामजद केस किया। 

पराकमाल ग्राम निवासी वरिष्ठ पत्रकार खुर्शीद अनवर ख़ान सांय अपने गृह गांव पाराकमाल से अपने मित्र मुकेश पांडेय के साथ निकलकर खेतासराय बाइक से जा रहे थे। तभी गोरारी गांव में रेलवे क्रासिंग के पास पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार हमलावरों ने राड से मारकर बुरी तरह से हाथ पैर तोड़ दिया और इन्हें अधमरा कर भाग गए। स्थानीय लोगों को मदद से घायल को नगर के हबीब हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ स्थिति गंभीर देख चिकित्सक प्राथमिक उपचार कर पी एच सी सोंधी के बाद जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आवश्यक जानकारी लिया. फिलहाल हमलावरों का कहीं पता नहीं चल सका. मौके पर पहुंची पुलिस घटना की तफ्तीश में जुट गयी है.

देखें ये वीडियो-

https://x.com/yashbhadas/status/1859985230154924099?s=46

ज्ञात हो कि बीते सितंबर मध्य में भी वरिष्ठ पत्रकार ख़ुर्शीद अनवर ख़ान पर हमला हुआ था। उस समय की ख़बरें पढ़ें-

राहुल गांधी की टीम के एक नेता ने वरिष्ठ पत्रकार खुर्शीद अनवर ख़ान पर कराया हमला! https://www.bhadas4media.com/nadeem-javed-snatch-khurshid-anver-mobile-jaunpur/


वरिष्ठ पत्रकार से मारपीट और मोबाइल छीनने में पूर्व कांग्रेस विधायक नदीम जावेद समेत 6 पर FIR https://www.bhadas4media.com/nadeem-javed-fir-include-6-others-jaunpur/


जौनपुर : कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR लिखाने वाले वरिष्ठ पत्रकार को मिली अंडरवर्ल्ड से धमकी, देखें वीडियो https://www.bhadas4media.com/khurshid-anwer-khan-dhamki-jaunpur/


वरिष्ठ पत्रकार खुर्शीद अनवर को अबु सलेम के चेले से धमकी दिलाने वाले कांग्रेस नेता नदीम जावेद पर एक और FIR https://www.bhadas4media.com/nadeem-javed-second-fir-jaunpur/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन