Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

टीवी पत्रकार कीर्ति पंत का हार्ट अटैक से निधन

टीवी पत्रकार कीर्ति पंत का शुक्रवार रात हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया. कीर्ति ने करीब 14 साल तक ईटीवी को अपनी सेवाएं दी लेकिन पिछले दिनों अचानक उनको इस्तीफा देना पड़ा. आजकल वो लखनऊ में एक ऑनलाइन न्यूज़ सर्विस के साथ जुड़े हुए थे. कीर्ति पंत को होली के दिन से ही वायरल था लेकिन फिलहाल वो ठीक हो गये थे. कल शाम जब वो टहल कर घर लौटे तो उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई, फौरन लखनऊ ये मेयो अस्पताल ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया.

मूलत: उत्तराखंड के कीर्ति पंत की शिक्षा दीक्षा लखनऊ में ही हुई. 2003 में उन्होंने ईटीवी यूपी में अपनी सेवाएं शुरू कीं. करीब 38 साल के कीर्ति के परिवार में उनकी पत्नी और एक छोटी बेटी है. इंडिया टीवी के पत्रकार दिनेश कांडपाल ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर कीर्ति को कुछ यूं श्रद्धांजलि दी है :

कहां चले गये यार कीर्ति…अभी 18 मार्च को तुमसे फोन पर इतनी लंबी बात हुई..कितनी बातें बताई तुमने..ईटीवी से अचानक सेवाएं खत्म होना…..जिसका दुख तुम्हारे साथ चल रहा था…तुम परेशान थे…तुमसे लगभग पांच साल बाद बात हो रही थी..लेकिन लग रहा था कि रामोजी फिल्म सिटी की SP-3 बिल्डिंग के न्यूज़ रूम में ही तुमसे गपिया रहे हैं…यूपी डेस्क पर सबसे डेशिंग बैग तुम्हारा ही था..और हमेशा फिटफाट बनकर दफ्तर आते थे तुम। तुम परेशान थे लेकिन तुम्हारा हौसला बरकरार था…तुम कह रहे थे कि दिल्ली आता हूं तो मुलाकात करता हूं…और आज Shekhar Trivedi ने बताया कि कल रात तुमको हार्ट अटैक आया और तुम अनंत को प्रयाण कर गये। हमेशा याद आओगे कीर्ति …हर होली पर याद आओगे यार… अलविदा Kirti Pant…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन