Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

देश के अमृतकाल में भी किसान की औकात जीरो है! देखें वीडियो

यशवंत सिंह-

स देश में किसान की औक़ात जीरो है। अमृत काल में कोई कंपनी किसी किसान के खेत में जबरन घुसकर गड्ढे खोदने लगती है, खड़ी फसल उजाड़ के!

वीडियो में देखिए, यह व्यक्ति कैसे कह रहा है कि चलिए एसडीएम के यहां वहीं बात होगी!

जमीन के मालिक किसान जब परमीशन की बात कर रहे तो इनके पास स्पष्ट जवाब नहीं!

खेत किसान का है, उसकी अनुमति के बगैर कोई कुछ नहीं कर सकता, यहां रातों रात बुआई हुए खेतों में गढ्ढे खोदकर खेती को बर्बाद कर दिया गया!

आज़मगढ़, सगड़ी तहसील के ग्राम पोखरा में ONGC के कॉन्ट्रैक्ट के नाम पर खुद को Alpha Geo नाम की निजी कंपनी का बताकर अवैध रूप से खेतों में गहरी खोदाई की गई!

ज़मीन मालिकों की जानकारी के बगैर फसलीय खेतों पर इस तरह रात के अंधेरे में की गई खुदाई गैर कानूनी है!

इसको लेकर ग्रामवासियों और ज़मीन मालिकों को किसी भी प्रकार की सूचना नहीं दी गई और उन्हें उन्हीं की ज़मीन पर गैरकानूनी हस्तक्षेप के खिलाफ सवाल उठाने पर धमकाया जा रहा!

कंपनी के कर्मचारी इस खोदाई के एवज में किसानों को महज़ 1 हज़ार रुपए मुआवजा देने की बात कर रहे!

किसानों ने बिना बातचीत और सहमति के बगैर की जा रही खुदाई का विरोध किया और गांव की ममता यादव ने थानाध्यक्ष को लिखित शिकायत भी की है!

किसानों का आरोप है कि बिना बातचीत, सहमति के खेतों में अवैध रूप से खुदाई की जा रही!

ग्रामीणों से बातचीत न करने की बात स्वीकार कर कंपनी के कर्मचारियों ने अपराध स्वीकार किया है, जिसे वीडियो में देखा सुना जा सकता है!

एक्टिविस्ट राजीव यादव जी ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध कार्य करने वाली कंपनी का लाइसेंस रद्द किया जाए!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन