Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

जयपुर में पत्रकारों का अपनी मांगों को लेकर क्रमिक अनशन जारी, देखें वीडियो

राजस्थान की राजधानी जयपुर के वरिष्ठ पत्रकारों का मानना है कि उनकी मांगों के प्रति राज्य सरकार की बेरुखी कतई ठीक नहीं है। सरकार को पत्रकारों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर उनका समाधान करना चाहिए। विभिन्न मांगों को लेकर पत्रकार संगठनों की ओर से जयपुर में किए जा रहे आंदोलन के तहत क्रमिक अनशन की कड़ी में  पिंक सिटी प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के नेतृत्व में अनशन जारी रहा।

राजस्थान की राजधानी जयपुर के वरिष्ठ पत्रकारों का मानना है कि उनकी मांगों के प्रति राज्य सरकार की बेरुखी कतई ठीक नहीं है। सरकार को पत्रकारों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर उनका समाधान करना चाहिए। विभिन्न मांगों को लेकर पत्रकार संगठनों की ओर से जयपुर में किए जा रहे आंदोलन के तहत क्रमिक अनशन की कड़ी में  पिंक सिटी प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के नेतृत्व में अनशन जारी रहा।

अंचल स्तर पर पिंक सिटी प्रेस क्लब के संरक्षक सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रवीण चंद छाबड़ा ने बताया कि उनकी पांच दशक से भी ज्यादा पत्रकारिता ने राज्य सरकार का ऐसा रवैया कभी नहीं देखा। पिंक सिटी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री ईश मधु तलवार ने कहा कि सरकार का यह रुख कतई ठीक नहीं है। 

क्रमिक अनशन में पिंक सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष एल एल शर्मा, महासचिव श्री मुकेश मीणा, उपाध्यक्ष अभय जोशी, श्री प्रभाकर शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री राहुल गौतम, कार्यकारिणी सदस्य श्री निखलेश शर्मा, श्री विमल सिंह तवर, श्री गिर्राज गुर्जर, श्री पुष्पेंद्र सिंह, श्री रविंद्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार और क्लब के संरक्षक सदस्य श्री प्रवीण चंद छाबड़ा, क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री ईश मधु तलवार, श्री सत्य पारीक, श्री नीरज मेहरा, श्री राधा रमण शर्मा, क्लब के संरक्षक सदस्य श्री जगदीश शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश भंडारी, क्लब के पूर्व महामंत्री श्री ललित शर्मा,  क्लब के पूर्व महामंत्री श्री रोशन लाल शर्मा, पूर्व महासचिव श्री विकास शर्मा, श्री महेश चंद्र गुप्ता, श्री एमपी लश्करी, श्री सुरेंद्र जैन पारस, श्री सत्यनारायण शर्मा, क्लब के पूर्व महासचिव श्री मुकेश चौधरी, श्री अजीत तिवारी, सुश्री निरुपमा जी, श्री धीरेन्द्र जैन, श्री आनंद चौधरी, श्री विजय शर्मा किक्की, श्री अखिलेश ध्यानी, श्री सुरेश शर्मा, श्री महेश शर्मा, श्री महेंद्र शर्मा, श्री प्रेम शर्मा समेत कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भाग लिया। 

राजस्थान महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अरुणा स्वामी कांग्रेसी नेता श्री सुरेश मिश्रा गौतम समाज जागृति संस्था के  श्री केदार शर्मा श्री संतोष शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता श्री धर्मवीर कटेवा श्री हनुमान सहाय शर्मा नायला भी समर्थन देने पहुंचे।

देखें पत्रकारों के आंदोलन का एक वीडियो…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन