Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

देवपुत्र पत्रिका के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार अस्थाना का निधन

इंदौर | वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार अस्थाना के निधन की जानकारी सामने आई है. एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनके निधन पर शोक जताया है.

आज मंगलवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली. अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे के आस-पास रीजनल पार्क मुक्तिधाम, इंदौर में किया जाएगा.

पत्रकारिता जगत में बाल साहित्य को स्थान दिलाने में उनकी महती भूमिका रही. वे पिछले 30 वर्षों से बाल साहित्य को बढ़ावा देने के लिए बाल पत्रिका देवपुत्र को भी प्रकाशित करते रहे. मीसा बंदी रह चुकने के साथ ही आरएसएस के पूर्व प्रांत सरसंघ चालक भी रहे थे.

सीएम मोहन यादव ने उनके निधन पर एक्स पर लिखा है- “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मालवा प्रांत के पूर्व माननीय संघचालक, देवपुत्र समाचार पत्रिका के संस्थापक व संपादक, विद्याभारती मध्य क्षेत्र के पूर्व सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार अस्थाना के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ. शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.”

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन