Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ये भाजपा जिलाध्यक्ष तो किशोर से कुकर्म का प्रयास करने वाले अपराधियों को बचाने में जुट गया! (देखें वीडियो)

बलिया में नाबालिग छात्र को अगवाकर दुष्कर्म करने की कोशिश के मामले में पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि भाजपा जिलाध्यक्ष ने आरोपियों से समझौता करने के लिये दबाव डाला है. पीड़ित बच्चे के चाचा ने भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे पर आरोपियों से भाजपा कार्यालय में दबाव डालकर सुलह करवाने का आरोप लगा दिया.. पीड़ित के चाचा का आरोप है कि भाजपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा कार्यालय में बुलाकर आरोपियों से सुलह करने का दबाव बनाते हुए कहा कि सुलह कर लो नहीं तो कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे, सरकार मेरी है..

लड़के के चाचा ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष के दबाव में ही कोतवाली पुलिस 19 सितम्बर को घटना की सूचना देने के बाद आरोपियों को 151 में चालान करके छोड़ दिया.. जब मीडिया का दबाव बना तो उन पर 324, 363, 377, 511, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की दफा 7 और दफा 8 में अभियोग पंजीकृत किया गया… कोतवाली पुलिस का यह रवैया नया नहीं है… सप्ताह भर पहले शहर के माया होटल में एक फौजी ने एक लड़के को शराब पिलाकर दुष्कर्म का प्रयास किया था.. इसमें लड़के ने फौजी को बोतल से मारकर घायल कर दिया था.. मामला पुलिस के पास पहुँचा तो सुलह समझौते के द्वारा रफा दफा करा दिया गया. यही सब कुछ इस नए मामले में भी करने का प्रयास हो रहा था…

घटना के संबंध में बताया जाता है कि 19 सितम्बर की शाम मिड्डी निवासी 14 वर्षीय बालक स्टेडियम में प्रैक्टिस के बाद सीढ़ी पर बैठकर आराम कर रहा था.. एक प्रौढ़ व्यक्ति उसके पास आया और बैठ गया.. बात करते करते उसने खाने को एक च्यूंगम दिया… पीड़ित लड़के की मानें तो च्यूंगम खाने के बाद वह नशे की हालत में आ गया… जब होश आया तो देखा कि दो आदमी उसके कपड़े, पैन्ट, अंडरवियर उतार कर दुष्कर्म का प्रयास कर रहे हैं… जब उसने विरोध किया तो एक ने मुंह बंद कर दिया और दूसरे ने चाकू छाती पर लगाकर खरोंच दिया… इसके बाद लड़का जोर जोर से चिल्लाने लगा… इसे सुनकर लोग दौड़ पड़े… अपने को घिरता देख दोनों आरोपी यूपी 60एडी8659 नंबर की गाड़ी से भाग निकले…

घर आकर पीड़ित लड़के ने चाचा से पूरी बात बताई… फिर वे दोनों कोतवाली गए.. पीड़ित पक्ष का कहना है कि वे आरोपियों द्वारा खुलेआम धमकी दिए देने से सशंकित हैं… भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने पीड़ित के परिजनों द्वारा दबाव डालकर सुलह कराने के आरोप को गलत बताया.. जिलाध्यक्ष का कहना है- ”दोनों पक्ष भाजपा कार्यालय पर आये थे… मैंने सिर्फ यही कहा था कि अगर आप लोगों में सुलह हो जाती है तो ठीक है अन्यथा पीड़ित पक्ष इस घटना का एफआईआर दर्ज करा दे…”

संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें :

बलिया से संजीव कुमार की रिपोर्ट. संपर्क : 7499642265

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन