Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अर्नब को एक बड़ा झटका, चैनल हेड कुमार प्रत्यूष का इस्तीफा

वैसे कुमार प्रत्यूष का पद आउटपुट एडिटर का है लेकिन इन्हें चैनल हेड इसलिए कहा जाना चाहिए क्योंकि जब अर्नब जेल गए थे तो उस मुश्किल वक्त में पूरे चैनल को इन्होंने ही संभाला था. कुमार प्रत्युष के इस्तीफ़े की चर्चा जोरों पर है.

पिछले साल चैनल हेड शमशेर सिंह के इस्तीफ़े के बाद प्रत्युष ही चैनल देख रहे थे. अभी तक इस चैनल में कोई सम्पादक जाने को तैयार नहीं हुआ. अब प्रत्युष के इस्तीफ़े से अर्नब बौखलाया हुआ है.

आउटपुट एडिटर के लिए आज सुबह से इंडस्ट्री के कई लोगों के पास चैनल और अर्नब की तरफ़ से फ़ोन जा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि प्रत्यूष ने ग़ुलामी बॉंड भरने से मना कर दिया था. दबाव बनाने पर इस्तीफ़ा सौंप दिया.

बताया जा रहा है कि प्रत्यूष को रोकने की कोशिश की जा रही है. अब इस चैनल में ना तो एडिटर है ना ही आउट्पुट एडिटर. कोई आने को तैयार भी नहीं है.

क्राइसिस के वक्त प्रत्यूष ने इस चैनल को सम्भाला था. जब अर्नब जेल गए, महीनों छिपे रहे थे, तब प्रत्यूष ही सब कुछ देख रहे थे. उन्हें भी गुलामी बांड भरने के लिए मजबूर किया जा रहा था.

इसे भी पढ़ें-

‘रिपब्लिक भारत’ से पहले ‘इंडिया टीवी’ गुलामी का बांड लागू कराने का प्रयास कर चुका है!

गुलामी का बांड भराने पर ‘आर भारत’ चैनल में विद्रोह, कइयों ने दिया इस्तीफा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन