Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘रिपब्लिक भारत’ से पहले ‘इंडिया टीवी’ गुलामी का बांड लागू कराने का प्रयास कर चुका है!

अर्णब गोस्वामी के चैनल रिपब्लिक भारत में गुलामी के बांड का मसला गूंज रहा है. ये गुलामी का बांड किसी न्यूज चैनल में पहली बार नहीं आया है. इसके पहले इंडिया टीवी में रजत शर्मा ने भी ऐसा ही कुछ प्रयोग किया था.

रजत शर्मा के चैनल इंडिया टीवी में काम करने वाली एंकर सुचिरता कुकरेती जब रिपब्लिक भारत चैनल ज्वाइन करने पहुंचीं तो उन्हें रोकने के लिए इंडिया टीवी हाईकोर्ट पहुंच गया.

इंडिया टीवी ने कोर्ट से कहा कि वो एंकर सुचिरता कुकरेती से दो करोड़ रुपये हर्जाना दिलाए और उन्हें दूसरे चैनल में आन एयर होने से रोके.

ये मुकदमा इंडिया टीवी हार गया. इसके फैसले की कॉपी को लेकर आज अगर कोई भी रिपल्बिक भारत का कर्मी कोर्ट जाता है तो उसे राहत मिल जाएगी. ऐसे गुलामी के बांड कोर्ट में टिकते नहीं हैं.

ये अलग बात है कि जो रिपब्लिक भारत उन दिनों सुचिरता कुकरेती के लिए पक्ष में कोर्ट में खड़ा था, आज वही अपने कर्मियों के विपक्ष में खड़ा है.

रिपब्लिक भारत के गुलामी के बांड का एक हिस्सा

एंकर सुचिरता कुकरेती का पूरा प्रकरण समझने के लिए इसे भी पढ़ें-

‘इंडिया टीवी’ के रोके न रुकी ये एंकर, कोर्ट में रजत शर्मा को शिकस्त दे ‘रिपब्लिक टीवी’ ज्वाइन किया

न्यूज चैनल इंडिया टीवी एंकर सुचिरता कुकरेती प्रकरण में आए कोर्ट के फैसले का पहला पेज

रिपब्लिक भारत के गुलामी के बांड पर मीडिया जगत में चर्चाएं हो रही हैं. वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभूषण ने एक वीडियो के जरिए इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है. आप भी देखें-

संबंधित खबर-

रिपब्लिक भारत चैनल से इस्तीफों का दौर जारी, गुलामी के बांड के खिलाफ इन तीन एंकर्स ने भी बोला गुडबाय

गुलामी का बांड भराने पर ‘आर भारत’ चैनल में विद्रोह, कइयों ने दिया इस्तीफा

टाइम्स नाऊ हिंदी चैनल आने से डर गए अर्नब गोस्वामी, देखिए गुलामी के बांड में क्या-क्या तुगलकी प्रावधान है!

अर्णब के चैनल ने गुलामी के कांट्रैक्ट पर साइन कराने के लिए दबाव बनाने के वास्ते रोक दी सेलरी?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन