Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

आरटीआई एक्टिविस्ट कुनाल शुक्ला के X अकाउंट पर भारत में पाबंदी!

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर RTI एक्टिविस्ट कुनाल शुक्ला के दोनों अकाउंट भारत में ‘withheld’ कर दिए गए हैं। प्लेटफॉर्म पर दिखाई दे रहे संदेश के अनुसार, kunal492001 और KunalActivist अकाउंट “कानूनी मांग के जवाब में भारत में रोके गए” हैं।

दोनों प्रोफाइल पर स्पष्ट रूप से लिखा है कि यह कार्रवाई भारत (IN) में एक लीगल डिमांड के तहत की गई है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कानूनी मांग किस एजेंसी या प्राधिकरण की ओर से की गई और किस पोस्ट या गतिविधि को आधार बनाया गया।

कुनाल शुक्ला RTI से जुड़े मुद्दों और सरकारी कामकाज पर सवाल उठाने के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे हैं। उनके अकाउंट रोके जाने के बाद सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सरकारी हस्तक्षेप को लेकर बहस तेज हो गई है।

फिलहाल संबंधित अधिकारियों या X की ओर से विस्तृत बयान सामने नहीं आया है। मामले को लेकर समर्थकों और आलोचकों के बीच तीखी प्रतिक्रिया देखी जा रही है।


हमारे RTI ऐक्टिविस्ट Kunal Shukla जी का दोनों account भारत में withheld कर दिया है फट्टू सरकार ने। -डॉ लाऊकी

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन