Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

इस अख़बार ने अपने तहसील रिपोर्टर को हटाया, पढ़ें लेटर और आरोप

औरैया। वर्ष 1978 से पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र मातवी ने अपने तहसील रिपोर्टर कुश कुमार (निवासी रसूलपुर कला अटशू, औरैया) का अधिकृत पत्र (Authority Letter) तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।

संस्थान की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कुश कुमार ने अपने पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं किया और लंबे समय से समाचार पत्र के लिए कोई खबरें नहीं भेजीं। इसके अलावा, उनके खिलाफ यह शिकायत भी सामने आई कि वे आई-कार्ड दिखाकर रिपोर्टर के नाम पर धनउगाही कर रहे थे।

समाचार पत्र ने स्पष्ट किया है कि अब कुश कुमार का संस्थान से कोई संबंध नहीं है। भविष्य में यदि वह संगठन के नाम पर किसी से संपर्क करते हैं तो उसे अमान्य माना जाएगा।

इस संबंध में संस्थान ने जिला सूचना अधिकारी, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक औरैया को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन