Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

इस डिजिटल प्लेटफॉर्म की ख़बर के बाद ललन सिंह के काफिले की एक कार जब्त!

डिजिटल प्लेटफॉर्म “द रेड माइक” की एक रिपोर्ट का बड़ा असर देखने को मिला है। सौरभ शुक्ला द्वारा की गई इस रिपोर्टिंग के बाद जिलाधिकारी पटना ने ललन सिंह के काफिले में शामिल एक स्कॉर्पियो को जब्त किया है। बता दें कि दो दिन पहले सौरभ शुक्ला ने ललन सिंह के काफिले में शामिल 70 गाड़ियों को गिनकर एक वीडियो बनाया था, जिसपर एक्शन लिया गया है।

नीचे पढ़ें वीडियो देखें….


सौरभ शुक्ला-

The Red Mike की कल की रिपोर्ट पर लल्लन सिंह के 70 गाड़ियों के क़ाफ़िले पर ख़ानापूर्ति के लिए सिर्फ़ 1 गाड़ी को ज़ब्त किया है। FIR भी हो गई है।

ख़ैर इतना ही हो गया legacy media से निकल कर कुछ Impactful काम तो कर पा रहे हैं।


नीरज कनोजिया-

इसी रिपोर्टिंग को संज्ञान में लेकर कार्रवाई हुई है।

  • 70 से अधिक गाड़िया काफिले में।
  • अनंत सिंह जेल में है लेकिन उसके समर्थन में प्रचार कर रहे हैं लल्लन सिंह जो केंद्रीय मंत्री भी है।

तो सौरभ शुक्ला भैया जी रवीश सर ने कह दिया है कि, चुनाव आयोग का नाम बदलकर अब अन्नत आयोग रख देना चाहिए।


रवीश कुमार-

हाँ थक जाएंगी लेकिन आँखें न थके, इसलिए चुनाव आयोग आपकी तरह गाड़ियाँ नहीं गिन रहा है। उसे पता है कि आप जैसे कुछ साहसी लोग गिन रहे हैं लेकिन फर्क नहीं पड़ता है। इतना सब होने से अच्छा है जो 14 नंवबर का सोच कर रिज़ल्ट रखा हुआ है उसका प्रिंट कमांड अभी दे देना चाहिए। सबको आराम मिल जाएगा। ऐसे कहीं चुनाव होता है। कम से कम यही बता दें कि इतनी गाड़ियाँ लेकर ललन सिंह चल सकते हैं।


आदिल आजमी-

इसे कहते हैं पत्रकारिता, आजकल कुछ नए लोग ग्राउंड रिपोर्टिंग के नाम पर system की खराबी तो दिखाते हैं पर सवाल पूछने से कतराते हैं।

जियो सौरभ शुक्ला भाई, आप को देख कर अभी भी विश्वास की लौ ज़िंदा रहती है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन