Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

न्यूज़ चैनल के MD पर मुकदमा, महिला पत्रकार ने लगाया उत्पीड़न का आरोप!

कटिहार– बिहार स्थित कटिहार जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक महिला पत्रकार ने न्यूज चैनल के प्रबंध निदेशक पर मानसिक उत्पीड़न और दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता नेहा कुमारी उर्फ पूजा कुमारी (27 वर्ष) ने केबीसी न्यूज चैनल के एमडी ललित अग्रवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता का कहना है कि वह वर्ष 2023 से केबीसी न्यूज चैनल में कार्यरत हैं। उनके अनुसार, 9 दिसंबर 2025 से चैनल के एमडी द्वारा उन पर लगातार इस्तीफा देने का दबाव बनाया जा रहा था और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि 16 दिसंबर 2025 को उन्हें कार्यालय बुलाया गया, जहां उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और अशोभनीय व्यवहार किया गया।

महिला पत्रकार ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उनके निजी कॉल डिटेल्स और व्हाट्सएप चैट निकलवाकर उनके चरित्र पर सवाल उठाए और उन्हें बदनाम करने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, इन घटनाओं के बाद वह गंभीर मानसिक तनाव और भय के दौर से गुजर रही हैं।

नगर थाना पुलिस ने पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर नगर थाना कांड संख्या 1228/2025 दर्ज किया है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75, 76 और 351(2)(3) के साथ-साथ आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आरोपों की जांच की जा रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन