Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

अवैध निर्माण कर रहे पूर्व चेयरमैन ने मीडियाकर्मी पर हमला कर दिया

मुज़फ्फरनगर : सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर रहे पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी ने अपने कई साथियो के साथ अवैध निर्माण की वीडियो कवरेज कर रहे मीडिया कर्मी पर अवैध हथियारों से हमला बोल दिया, जिसमे मीडिया कर्मी घायल हो गए।

इतना ही नहीं, हमलावरों ने मीडिया कर्मी की जेब से पैसे निकाल लिए। फिर बाइक भी लूट ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है जिससे मीडिया कर्मियों में रोष व्याप्त है।

जनपद की बुढाना नगर पँचायत में चेयरमैन बाला त्यागी के पति पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी सत्ता के नशे में चूर होकर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बिना मानचित्र के ही दुकान निर्माण करा रहे हैं। कस्बे के कई लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे करने की शिकायत मुख्यमंत्री के साथ जिला अधिकारी, उपजिलाधिकारी बुढाना को की गई थी।

मीडिया को सूचना मिलने पर मीडिया कर्मी अवैध कब्जे की वीडियो बनाने मौके पर चले गए। इन्हें पकड़ कर जितेंद्र त्यागी ने अपने साथियो के साथ मारपीट करके पैसे व बाइक भी लूट ली।

दूसरी ओर शिकायतकर्ता लोकेश पंडित ने कहा कि चेयरमैन पति जितेंद्र त्यागी द्वारा कस्बे में 500 करोड़ रुपये का घोटाला सरकारी जमीन, नाले आदि बेचकर किया गया है। सरकारी जमीन बेचने में नगर पँचायत ईओ पर भी शिकायतकर्ता ने गम्भीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल दबंग के खिलाफ मीडिया कर्मी पर किये गए हमले की रिपोर्ट दर्ज नही हो पाई है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन