Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

लोकसभा में सीपीएम के सांसद ने न्यूज चैनल वालों को भी वेज बोर्ड के अधीन लाने की मांग की

सांसद ए. संपत ने पत्रकारों के वेतन में वृद्धि और नए वेज बोर्ड के गठन के लिए भी आवाज उठाई….

नयी दिल्ली : लोकसभा में कल एक सदस्य ने पत्रकारों के वेतन वृद्धि करने के लिए तुरंत वेज बोर्ड का गठन किए जाने की मांग की और साथ ही कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्यरत मीडियाकर्मियों को भी इस वेज बोर्ड के दायरे में लाया जाए।

शून्यकाल में यह मामला उठाते हुए माकपा के ए. संपत ने कहा कि पत्रकारों के वेतन ढांचे को लेकर कई साल पहले मजीठिया वेज बोर्ड ने सिफारिश की थी और अब उनके लिए नए वेज बोर्ड का गठन किए जाने की जरूरत है। हालांकि उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया संगठनों ने तो पत्रकारों को मजीठिया वेज बोर्ड का भी लाभ नहीं दिया है।

उन्होंने साथ ही कहा कि इलैक्ट्रोनिक मीडिया में काम करने वाले मीडियाकर्मियों को भी कामकाजी पत्रकार अधिनियम 1955 के प्रावधानों के तहत लाया जाए। कामकाजी पत्रकार अधिनियम 1955 के प्रावधानों के अनुसार वेतन भत्तों को पांच साल में एक बार संशोधित किया जाना चाहिए।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन