Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नोएडा : लोटस प्रोजेक्ट में 300 करोड़ का जमीन घोटाला- पूर्व सीईओ मोहिंदर सिंह और रमारमण पर ED का शिकंजा

नोएडा में 300 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा तेज कर दी गई है। ईडी ने नोएडा अथॉरिटी के पूर्व सीईओ (IAS) मोहिंदर सिंह और रमारमण के कार्यकाल की फाइलें जब्त कर ली हैं।

पूरा प्रकरण लोटस 300 प्रोजेक्ट से जुड़े सौदों और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच का बताया जा रहा है।

इससे पहले मोहिंदर सिंह के ठिकानों पर छापेमारी में हीरे, सोने के आभूषण, कैश और महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल थे। घोटाले में वित्तीय अनियमितताओं का पर्दाफाश किया जा रहा है। जांच एजेंसी अब नोएडा के सेक्टर-107 स्थित लोटस 300 हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े भूमि सौदे की गहराई से जांच कर रही है।

मोहिंदर सिंह के साथ साथ पूर्व सीईओ रमारमण भी लोटस 300 प्रोजेक्ट के तहत जांच के घेरे में हैं। सूत्रों का कहना है कि यह जांच प्रोजेक्ट में कथित अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए की जा रही है।

इस मामले में शुक्रवार को ईडी अधिकारियों ने नोएडा अथॉरिटी में पहुंचकर लोटस 300 प्रोजेक्ट से जुड़े दस्तावेज मांगे।

हालांकि प्रदेश के प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास के दौरे और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में बैठक के चलते टीम की मुलाकात वर्तमान सीईओ से नहीं हो सकी। इसके बावजूद कुछ अधिकारियों ने मामले से जुड़ी कुछ फाइलें ईडी को सौंपी हैं।

(ऊपर तस्वीर- रमारमण और मोहिंदर सिंह)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन