Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

गोरखपुर में गैस एजेंसी का मालिक गिरफ्तार; छोटे ठेलों, ढाबों के बाद अब क्लब रिसॉर्ट पर मंडराया संकट, पत्रकार का ऑडियो सुनें

एलपीजी की किल्लत बढ़ने के कारण गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का धंधा जोरों पर है। इससे 950.50 रुपये वाला घरेलू गैस सिलिंडर 2500 रुपये तक बिक रहा है। 2500 रुपये देने के बाद भी उसमें 14.2 की जगह अधिकतम 12 किलो ही गैस मिल रही है। इसी प्रकार 19 किलो वाला व्यावसायिक सिलिंडर जो 2106 रुपये का मिल रहा था, मुनाफाखोर उसके लिए 3500 से 4000 रुपये तक वसूल कर मुनाफे की रोटियां सेंक रहे हैं।


गोरखपुर– जमाखोरी के आरोप में कार्रवाई, आशीष गैस एजेंसी का मालिक पवन वर्मा गिरफ्तार, गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप में गिरफ्तार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई-एसएसपी

थाना गीडा अंतर्गत आशीष गैस एजेंसी पीपीगंज के मालिक पवन वर्मा पुत्र स्वर्गीय जमुना प्रसाद, निवासी वार्ड नंबर 18, बुद्ध नगर थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर को गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने के आरोप में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आपूर्ति विभाग द्वारा अभियोग पंजीकृत कराने की कार्यवाही प्रचलित है। विवेचना/जांच के क्रम में जिनकी भी भूमिका प्रकाश में आएगी उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि उक्त गैस एजेंसी के मालिक के रिश्तेदार की एक और गैस एजेंसी कन्हैया गैस एजेंसी के नाम से थाना गीडा अंतर्गत स्थित है, उसे भी आपूर्ति विभाग द्वारा अनियमितता के आरोप में सीज किया गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही आपूर्ति विभाग के द्वारा प्रचलित है।

इस प्रकरण से संबंधित कुछ और लोगों से भी पूछताछ कर गहन जानकारी की जा रही है।


अंबरीश कुमार-

छोटे ठेलों ढाबों के बाद अब क्लब रिसॉर्ट पर भी संकट, सरकार का दावे के विपरीत LPG का भयानक संकट

पहले ढाबे और ठेलों पर खाना बंद हुआ ओर अब LPG संकट की मार बड़े क्लब औररिजॉर्ट पर भी पड़ने लगी है। शहर के प्रतिष्ठित Lucknow Golf Club में गैस आपूर्ति की अनिश्चितता के चलते किचन सेवाओं को सीमित कर दिया गया है। क्लब प्रबंधन ने बुधवार को जारी एक नोटिस में बताया कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े प्रावधानों के कारण कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता अनिश्चित हो गई है।क्लब के मानद सचिव Rajneesh Sethi द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, गैस सप्लाई में अस्थिरता के कारण तत्काल प्रभाव से गोल्फर और किचन मेन्यू को अस्थायी रूप से सीमित किया जा रहा है। हालांकि, सदस्यों की सुविधा को देखते हुए सीमित किचन सेवाएं जारी रहेंगी। गैस सप्लाई को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।

दूसरी ओर बीजेपी के लखनऊ उत्तर क्षेत्र के विधायक डॉ नीरज बोरा के रिजॉर्ट ब्रज की रसोई में भी आशिंक बंदी कर दी है। ज्यादातर छोटे रेस्टोरेंट, ढाबे और ठेले पर खानपान वाले वैसे ही बंद हैं। 1090 की चटोरी गली में अधिकांश स्टॉल बंद हैं। प्रशासन और सरकार कमी न होने का दावा कर रही है। मगर सच्चाई इससे अलग है। जिसको लेकर नाराजगी है।


चंदन शर्मा-

मेरा LPG सिलेंडर रिफिल तो आज घर आ गया… लेकिन कुछ चीजें समझना जरूरी है।

3 मार्च को बुकिंग हुई… पेमेंट किया : 951.50 पैसा

4 मार्च को इनवॉइस बना… अमाउंट : 951.50

लेकिन, सिलेंडर नहीं मिला

7 मार्च को अपने आप फिर इनवॉइस बना… अमाउंट : 1011.50 पैसा

जब मैंने 3 मार्च को ही पेमेंट कर दिया था फिर मुझे 4 या 5 मार्च तक सिलेंडर मिल जाना चाहिए था, लेकिन नही मिलता है।

7 मार्च को पेमेंट अपडेट किया जाता है, आज जब सिलेंडर डिलिवरी हुई तो 60 रूपए अतिरिक्त मांगा गया, आखिर क्यों? मेरा क्या गलती था?

मैंने तो ईमानदारी से पूरा पेमेंट किया Indian Oil cl या पोपुलर गैस डिस्ट्रीब्यूटर, पूर्णिया ने टाइम पर सिलेंडर नहीं दिया लेकिन अंत में मेरे से ही 60 रुपए क्यों लिया गया?

यह तो सरासर अन्याय है बात 60 रुपए की नहीं है बल्कि सिस्टम की हैं। 3 मार्च की बुकिंग का सिलेंडर 11 मार्च को आया, साथ ही 60 रुपए का अतिरिक्त शुल्क भी लाया।

महोदय, सिस्टम की ऐसी खामियों को दूर कीजिए… जनता बहुत मेहनत से एक-एक रुपए कमाती है।


अंबेडकरनगर- 7 मार्च के पहले जिसकी बुकिंग हुई है उसी को गैस दिया जाएगा अन्यथा गैस नहीं मिलेगी। त्रिवेदी इंडियन गैस पर काफी महामारी।

मैनेजर, त्रिवेदी गैस एजेंसी भीटी अम्बेडकरनगर का कहना है। ये ऑडियो सुनिए..

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन