Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

नेपाल रिपोर्टिंग करने पहुंचे जनतंत्र चैनल के पत्रकार की वहाँ की पुलिस ने की भारी बेइज्जती, देखें वीडियो

बालेन शाह के नेतृत्व में नेपाल की मौजूदा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। नेपालगंज-जमुनहा बॉर्डर पर रिपोर्टिंग करने पहुंचे लखनऊ के पत्रकार नंदन से नेपाली पुलिसकर्मियों द्वारा पूछताछ और कथित तौर पर रोक-टोक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी भारतीय मीडिया को देखकर नाराजगी जताते हुए रिपोर्टिंग की अनुमति के बारे में सवाल करते नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बदलते माहौल, बढ़ती सख्ती और दोनों देशों के नागरिकों के बीच बढ़ती कटुता को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।


विवेक त्रिपाठी-

“ये लखनऊ के पत्रकार नंदन हैं.. नेपाल के नेपालगंज-जमुनहा बॉर्डर में रिपोर्टिंग करने गए हैं.. बालेन शाह की पुलिस ने घेर लिया.. भारतीय मीडिया को देखकर भड़का पुलिसकर्मी पूछ रहा है, नेपाल आने के लिए अनुमति ली थी!! अनुमति लिए बगैर कैसे रिपोर्टिंग कर रहे हो!!”

नेपाल में जब से बालेन शाह की सरकार बनी है, स्थितियां बहुत अच्छी नहीं हैं.. बालेन सरकार से पहले भारत और नेपाल के लोग आसानी से बॉर्डर क्रॉस करके आते-जाते थे.. नेपाल के लोग यहां खरीदारी करते थे.. यहां के लोग नेपाल में खरीदारी करते थे. सद्भावपूर्ण माहौल था.. अब दोनों तरफ कटुता आ गई है.. आम आदमी तो दूर पत्रकारों को भी रिपोर्टिंग नहीं करने दी जा रही है..

नेपाल से सटी उत्तर प्रदेश की सीमा के सभी जनपदों के लोगों वहां जाने पर अपमानित किया जा रहे हैं.. इसके तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं..

ऐसी स्थितियां ठीक नहीं हैं.. नेपाल हमारा मित्र राष्ट्र है.. बालेन शाह को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए..

लखनऊ का पत्रकार नेपाल में फंस गया. कवरेज कर रहे थे तो पुलिस ने पकड़ लिया. सवाल पूछे, सरकारी परमिशन मांगी लेकिन पत्रकार के पास कोई जवाब नहीं था.

अंत में जो भी कमरे में शूट किया था वह सब डिलीट करना पड़ा.

नेपाल में सरकार बदली है और कानून भी.

-नरेंद्र प्रताप

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन