Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

लखनऊ पुलिस के अधिकारी की दिलेरी को वाह- एक ‘भारी अखबार’ को हड़का दिया!

पिछले दिनों लखनऊ पुलिस के एक अधिकारी द्वारा हिंदी जगत के दिग्ग़ज अखबार को कार्रवाई करने न करने का नोटिस देकर माफी मांगने को कहा था. आरोप था कि अखबार ने पॉलिटेक्निक चौराहे के पास लगे जाम की गलत खबर छाप दी. इससे पुलिस की छवि को धक्का लगा है. दिए गए पत्र में रिपोर्टर्स व कैमरामैन को ट्रेनिंग देने की बात भी लिखी गई थी.

पेशे से पत्रकार और मोटिवेशनल एंटरटेनर नवलकांत सिन्हा ने इस नोटिस को ट्वीट कर लिखा कि, “बताओ कतारबद्ध खड़ी गाड़ियों को ट्रैफ़िक जाम बता देते हैं पत्रकार… मैंने आजतक पॉलिटेक्निक चौराहे पर जाम नही देखा। अच्छा किया जो अखबार को नोटिस भेजी। उसकी कॉपी सब अखबारों में भेजी ताकि सब ऑन द स्पॉट रिपोर्टिंग सीखें। पुलिस ने सही कहा ट्रेनिंग नही देते अखबार!”

लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार सुशील दुबे लिखते हैं, “लखनऊ पुलिस के अधिकारी IPS, JCP, LO की दिलेरी की वाह, एक भारी अखबार को हड़का दिया. द्वारा भड़ास गुरू…फ्रीलांस सुशील दुबे.”

सम्बंधित रिपोर्ट…

ये कौन अखबार है, जिसे लखनऊ पुलिस ने नोटिस देकर ‘माफी’ छापने का अल्टीमेटम दिया है!

इस पुलिस अफसर की भाषा देखिए ‘दैनिक जागरण’ को बस गाली देना ही बाकी रह गया था!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन