Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

मधुबनी में पत्रकारों को पीटते हुए पुलिस वालों ने मोबाइल छीना और वीडियो डिलीट कर दिया!

संजू झा-

बिहार से खबर आ रही है कि पत्रकारों के साथ प्रशासन के लोगों ने बदसलूकी की है… मधुबनी जिले में खबर संकलन के दौरान पुलिस वालों ने पत्रकार पर हाथ उठा दिया.. मूकदर्शक बने रहे मौजूद आलाधिकारी. मोबाइल छीनकर वीडियो को पुलिस ने किया डिलीट.

बिहार में खबर संकलन के दौरान पत्रकारों के साथ बदसलूकी की घटना एक आम बात होती जा रही है… ताजा मामला बिहार के मधुबनी जिले से है जहां जिला प्रशासन पत्रकारों के साथ बदसलूकी की है..

जानकारी के मुताबिक, पत्रकारों के साथ बदसलूकी सिर्फ इसलिए की गई क्योंकि एक व्यक्ति के साथ पुलिस बर्बरतापूर्ण व्यवहार कर रही थी, जिसको मौके पर मौजूद पत्रकारों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया…

वीडियो बनाते देख मौके पर मौजूद तमाम आला अधिकारी पत्रकारों पर बिफर गए.. इसके बाद जो कुछ हुआ उसको सुनकर आप हैरान हो जाएंगे…

पीड़ित पत्रकार ब्रजेन्द्र नाथ झा और शशि नाथ ने बताया कि शुक्रवार को रात तकरीबन 11 बज रहे थे. पंचायत चुनाव की मतगणना मधुबनी आरके कॉलेज में चल रही थी. उसी वक्त कथित आरोप के आधार पर एक व्यक्ति की पिटाई पुलिस कर रही थी, जिसका वीडियो मौजूद पत्रकारों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया.. इसी पर मौके पर मौजूद तमाम आला अधिकारी के सामने वीडियो बना रहे पत्रकारों के साथ पुलिस वालों ने बदसलूकी करते हुए हाथापाई की… बनाए गए तमाम वीडियो को मोबाइल छीन कर डिलीट कर दिया..

पीड़ित पत्रकार ब्रजेन्द्र नाथ झा ने कहा कि रात के साढ़े 11 बजे पत्रकारों के साथ ज़िला प्रशासन की शर्मनाक हरकत हुई है..अधिकारी के समक्ष पुलिस ने पत्रकार पर हाथ उठा दिया. सारे वीडिओ को डिलीट कर दिया गया ..एक अभ्यर्थी के हंगामा करने पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया,जिसकी वीडिओ बनाने पर पत्रकार के साथ प्रशासन ने बदसलूकी की..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन