Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

महाकाल दर्शन के लिए गए पत्रकार की क्षिप्रा में डूबने से मौत

इंदौर में रहने वाले दो पत्रकार सोमवार को उज्जैन में हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों पत्रकार क्षिप्रा नदी में नहाने के लिए गए हुए थे, लेकिन गहरे पानी में उतरने की वजह से एक साथी डूब गया। जिससे एक पत्रकार की मौत हो गई। जीतू दुबे, अंकित यादव और नवीन महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन गए थे। तभी पत्रकार अंकित यादव और नवीन क्षिप्रा नदी में नहाने के लिए उतर गए, लेकिन इस दौरान वो गहरे पानी की ओर चले गए, जिससे वो डूबने लगे।

आसपास के लोगों ने जब उन्हें डूबते देखा तो उनमें से कुछ ने दोनों पत्रकारों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। हालांकि, काफी मेहनत के बाद वो सिर्फ अंकित यादव को ही बचा पाए, जबकि नवीन की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही महाकाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर साथ ही नवीन के शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन