Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

महाकुंभ समापन समारोह में इस आईपीएस ने सीएम योगी को सुनाई सुंदरकांड की चौपाई, देखें वीडियो

महाकुंभ 2025 के समापन के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में डीआईजी महाकुंभ मेला क्षेत्र वैभव कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व क्षमता और उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रति उनके मार्गदर्शन की सराहना की। इस दौरान उन्होंने रामायण के सुंदरकांड की एक चौपाई का उल्लेख करते हुए कहा—

“जामवंत कहें सुन रघुराया, जापर नाथ करो तुम दया।

ताहि सदा शुभ कुशल निरंतर, सुर नर मुनि प्रसन्न ता ऊपर।।”

इसका अर्थ समझाते हुए उन्होंने कहा कि भगवान जिसकी रक्षा करते हैं, उसका भला निश्चित होता है। इसी तरह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन को अटूट समर्थन मिला, जिससे महाकुंभ जैसे ऐतिहासिक आयोजन का सुचारू संचालन संभव हुआ।

इस ऐतिहासिक महाकुंभ के दौरान इतिहास की सबसे बड़ी भीड़ दर्ज की गई, लेकिन कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रही। डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रशासन ने इस महापर्व को बेहद सफलतापूर्वक संपन्न कराया, जो आने वाले वर्षों के लिए एक मिसाल बन गया है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 की अभूतपूर्व सफलता पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि तक 45 दिनों में कुल 66.30 करोड़ श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे। इतनी विशाल भीड़ के बावजूद कोई लूट, अपहरण या आपराधिक घटना नहीं हुई। यह पुलिस व्यवस्था की सफलता को दर्शाता है।

देखें वीडियो-

https://x.com/yashbhadas/status/1895568882024284640?s=46

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन