Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

आज ‘इंडियन एक्सप्रेस’ में फर्स्ट पेज न्यूज़ है महाराष्ट्र के मंत्री का ये भ्रष्टाचार

परिवहन मंत्री ने पहले रैपिडो बाइक कंपनी को निशाना बनाया और बाद में इसी कंपनी से निजी कार्यक्रम के लिए फंड ले लिया

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक पर सत्ता के दुरुपयोग के आरोप तेज हो गए हैं। एक माह पहले मुंबई में बिना अनुमति चल रही रैपिडो बाइक टैक्सी सेवा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने वाले प्रताप सरनाईक के बेटे पुरवेश सरनाईक के आयोजन, प्रो-गोविंदा लीग, में अब वही कंपनी मुख्य प्रायोजक बन गई है।

2 जुलाई को सरनाईक ने खुद रैपिडो की बाइक टैक्सी बुक कर ‘ऑपरेशन’ चलाया था और चेतावनी दी थी कि बिना सरकारी अनुमति काम करने वाली कंपनियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद पुलिस ने रैपिडो की 278 बाइक टैक्सियां जब्त कर ली थीं।

लेकिन अब रैपिडो द्वारा प्रायोजित और इस कंपनी के लोगो से सजे मंच पर कार्यक्रम के उद्घाटन ने विपक्ष को हमला बोलने का मौका दे दिया है। भाजपा विधायक नितेश राणे और कांग्रेस विधायक प्रताप पाटिल चिखलीकर ने आरोप लगाया कि मंत्री ने पहले कंपनी को निशाना बनाया और बाद में निजी कार्यक्रम के लिए फंड लिया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन