Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

महेंद्र प्रताप सिंह एचएनएन चैनल में यूपी स्टेट ब्यूरो हेड बने

महेंद्र प्रताप सिंह ने उत्तराखंड के लोकप्रिय न्यूज चैनल एचएनएन में स्टेट ब्यूरो हेड के तौर पर ज्वाइन किया है। महेंद्र पिछले करीब दो दशकों से देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं।

जम्मू, मेरठ, कानपुर, लखनऊ सहित देश के प्रमुख शहरों में उनका विशद कार्यानुभव रहा है। खास बात ये है कि गंगा पर उनका आत्मकथात्मक लेखन काफी लोकप्रिय हुआ। स्वदेश अखबार में उनके ‘मैं गंगा हूं…कुछ कहना चाहती हूं’ शीर्षक से आत्मकथात्मक लेखन सीरीज में प्रकाशित हुआ।

उन्होंने जम्मू में आतंकवाद पर अमर उजाला में रहते हुए विशेष कवरेज की। इसका असर जम्मू विधानसभा तक हुआ। इसके अलावा कानपुर में मेडिकल की रिपोर्टिंग करते हुए उन्होंने कई सीरीज में संसाधनों से वंचित परिवारों की उल्लेखनीय सफलता पर आईनेक्स्ट न्यूज पेपर में विशेष कवरेज कर जनसरोकार वाली पत्रकारिता के मूल्यों को स्थापित किया।

महेंद्र चैनल ज्वाइन करने से पहले अमर उजाला में ऋषिकेश ब्यूरो इंचार्ज के तौर पर कार्यरत रहे। यहाँ भी उन्होंने अपनी सधी और तेजतर्रार कार्यशैली के बूते न सिर्फ अखबार का सर्कुलेशन बढ़ाने में महती भूमिका निभाई बल्कि एनजीटी के मानकों को दरकिनार कर गंगा की अविरलता को छिन्न भिन्न करने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ मजबूत मुहिम छेड़ी।

नई जिम्मेदारी के तहत महेंद्र प्रताप सिंह के सामने न्यूज चैनल सहित डिजिटल और मैगजीन को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाने की चुनौती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन