Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

प्रेस क्लब अध्यक्ष को टीवी पत्रकार के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करवाना पड़ा भारी

मुकदमा झूठा पाए जाने से नाराज पुलिस ने 182 के तहत कार्यवाही की तैयारी की….

अयोध्या से खबर है कि एक पत्रकार संगठन के उपाध्यक्ष और टीवी पत्रकार राघवेंद्र शुक्ल पर झूठे आरोप लगा कर स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराए जाने के मामले में कोतवाली अयोध्या पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपों को फर्जी पाया। इसके बाद मुकदमा स्पंज करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि पत्रकार राघवेंद्र शुक्ल को बदनाम करने वाले प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी के खिलाफ अयोध्या पुलिस ने धारा 182 की कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत करने का भी मन बना लिया है। मुकदमा स्पंज होने और शिकायत झूठी पाए जाने के बाद से महेंद्र त्रिपाठी की मुश्किलें बढ़ गयी है।

ज्ञात हो कि प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को एक शिकायती पत्र भेजा था जिसमें कहा गया था कि युवा पत्रकार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ल ने कोरोना महामारी के दौरान कुछ लोगों से लाखों रुपए चंदे के रूप में लिए हैं। इन आरोपों के आधार पर अयोध्या कोतवाली पुलिस ने महेंद्र त्रिपाठी की तहरीर पर उक्त मामले में मुकदमा संख्या 274/20 धारा 406, 420 के तहत दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।

पुलिस को विवेचना के दौरान यह मामला महज रंजिशन व फर्जी होने की बात पता चली. इसके चलते विवेचक ने मामले को स्पंज कर वादी महेंद्र त्रिपाठी के खिलाफ 182 की कार्यवाई करने हेतु अधिकारियों को पत्र भेजा है।

उधर टी वी पत्रकार राघवेन्द्र शुक्ला ने भी आईटीआर समेत अपने अन्य प्रपत्रों के सहारे महेन्द्र त्रिपाठी के विरुद्ध मानिहानि के मुकदमे की तैयारी भी शुरू कर दी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन