Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

महेश शुक्ला पार्लियामेन्ट्री बिजनेस के एडिटोरियल हेड बने

लगभग 2 दशकों से ज़्यादा का अनुभव रखने वाले महेश शुक्ला को पार्लियामेंट्री बिजनेस का एडिटोरियल हेड बनाया गया है. महेश inext की लॉन्चिंग टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं और 13 सालों तक बड़ी ज़िम्मेदारी का निर्वाह किया. इससे पहले उन्होंने हिदुस्तान अखबार में नेशनल डेस्क की ज़िम्मेदारी संभाली थी.

हिन्दुस्तान के बाद अब पार्लियामेन्ट्री बिजनेस में बड़ी ज़िम्मेदारी का निर्वाह करेंगे. उनकी रिपोर्टिंग एडिटर इन चीफ नीरज गुप्ता को होगी.

पार्लियामेन्ट्री बिजनेस की एक सांसद एक रिपोर्टर के तर्ज पर काम करने की मुहिम के अनुसार पूरे देश मे रिपोर्टर्स रखने की ज़िम्मेदारी और सम्पादकीय ज़िम्मेदारी पूरी करने का दारोमदार भी महेश शुक्ला पर ही होगा.

पार्लियामेंट्री बिजनेस के एम्पलाई ऑफ द मंथ

इस बीच, कानपुर ब्यूरो चीफ चंदन जायसवाल एवं वीडियो एडिटिंग एचओडी नवीन कुमार पार्लियामेंट्री बिजनेस के एम्पलाई ऑफ द मंथ घोषित किए गए हैं. पार्लियामेंट्री बिजनेस ने अद्वितीय योगदान एवं मेहनत देखते हुए कानपुर ब्यूरो चीफ चंदन जयसवाल एवं वीडियो एडिटिंग के एचओडी नवीन कुमार को एम्पलाई ऑफ द मंथ “जून 20-20” के सम्मान से सम्मानित किया. इसके लिए एक प्रशस्ति पत्र एवं धनराशि प्रोत्साहन स्वरूप एडिटोरियल हेड महेश शुक्ला एडिटर इन चीफ नीरज गुप्ता एवं सीईओ & मैनेजिंग एडिटर रोहित सक्सेना द्वारा कर्मचारियों को दिया गया. संस्थान ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन