Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मायावती के करीबी सतीश मिश्रा के भांजे ने महिला डॉक्टर से बलात्कार की कोशिश की

लखनऊ से खबर है कि बसपा सुप्रीमो मायावती के करीबी नेता सतीश चन्द्र मिश्रा के कॉलेज में काम करने वाली एक महिला डॉक्टर के साथ सतीश के भांजे ने रेप का प्रयास किया। आरोप है जब हवसी आरोपी डॉक्टर इस काम में विफल हो गया तो उसने लेडीज डॉक्टर की जमकर धुनाई कर दी और मैसेज करके इस्तीफा देने व मुंह बंद रखने की धमकी दे डाली। आरोपी अपने गुर्गों को साथ लेकर पीड़िता के घर पहुंच गया और दरवाजे पर गाली-गलौज करने लगा। जब घरवालों ने दरवाजा नहीं खोला तो जान से मरवाने की धमकी देने लगा। इस पर पीड़िता के घरवालों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची इससे पहले आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता का आरोप है आरोपी डॉक्टर उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने उसे पकड़कर जबरन रेप का प्रयास किया इस पर उसने चुप्पी तोड़ी और पुलिस से शिकायत की। इस संबंध में आईजी जोन ए सतीश गणेश ने पुलिस को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सरोजनीनगर थानाक्षेत्र स्थित बसपा प्रमुख के करीबी नेता सतीश चन्द्र मिश्रा का अमौसी में टीएसएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल है। इसमें उनका भांजा सोमेश बाजपेई बतौर डॉक्टर कार्यरत है। बताया जाता है सोमेश अपने मामा का नाम लेकर पूरे अस्पताल स्टॉफ को जूते की नोक पर रखता है। अस्पताल में ही एक महिला डाक्टर भी काम करती है। महिला डाक्टर के मुताबिक आरोपी सोमेश ने अच्छे व्यवहार का ढोंग बनकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं। इसके बाद उसके नंबर पर अश्लील मैसेज भेजकर उसे परेशान करने लगा।

महिला डाक्टर का आरोप है आये दिन अश्लील मैसेज भेजता था और एकांत में पाकर छेड़छाड़ करता था। इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से भी की लेकिन मामा और भांजे के बीच पिसने के डर से किसी ने बोलने की हिम्मत नहीं की। उल्टे महिला डाक्टर को ही मुंह बंद करने की सलाह दे डाली। अब उसके साथ रेप, मारपीट और धमकी जैसी हरकत की गई। आईजी जोन ए सतीश गणेश ने पुलिस को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन