Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

फरार इनामी महिला पत्रकार और सिपाही की कातिल पत्नी ने पुलिस की नाक में किया दम!

त्तराखंड के हल्द्वानी से एक महिला पत्रकार पर इनाम घोषित किया गया है. आरोप है कि महिला पत्रकार ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक अधिकारी को ब्लैकमेल कर रुपयों की वसूली की थी.

यहां सिर्फ एक महिला पत्रकार ही नहीं बल्कि इस तरह के दो मामलों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है. एक मामला तो महिला पत्रकार से जुड़ा है वहीं दूसरा मामला एक सिपाही की पत्नी का बताया जा रहा है. महिला सिपाही अपने प्रेमी के कत्ल की आरोपी है.

यह दोनों महिलाएं फरार चल रही हैं.

जानकारी के मुताबिक, खुद को पत्रकार बताने वाले बाजपुर ऊधमसिंहनगर निवासी भूपेंद्र सिंह, गूलरभोज निवासी सुंदर सिंह, रुद्रपुर निवासी सौरभ गाबा और नोएडा निवासी साक्षी सक्सेना ने कालाढूंगी रोड स्थित सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय विजिलेंस अफसर बनकर पहुंचे. प्रधान सहायक उमेश चंद्र कोठारी को वीडियो व फोटो दिखाकर ब्लैकमेल किया. मामले में साक्षी सक्सेना के अलावा सभी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, लेकिन साक्षी अब भी फरार है. पुलिस ने साक्षी पर 5 हजार का इनाम भी घोषित किया है. ये मामला 18 मई का है.

दूसरा मामला बीती 8 फरवरी का है. जब बनभूलपुरा हिंसा भड़की थी. अगली सुबह हिंसा ग्रस्त इलाके के गौला बाईपास रोड स्थित आंवला चौकी गेट के पास से छिने गांव भोजपुर सिन्हा, बिहार निवासी 25 वर्षीय प्रकाश कुमार सिंह उर्फ अविराज की लाश मिली थी. पहले मौत को हिंसा से जोड़ कर देखा गया. बाद में खुलासा हुआ कि पुलिस के सिपाही वीरेंद्र सिंह उसकी पत्नी प्रियंका, नईम खान समेत पांच लोगों ने मिलकर प्रकाश की हत्या की.

प्रकाश से सिपाही की पत्नी के अवैध संबंध थे और उसी ने फोन कर प्रकाश को हल्द्वानी बुलाया था. प्रकाश की तलाश में पुलिस पश्चिम बंगाल तक खाक छान चुकी है. हत्या की वजह सिपाही की पत्नी को प्रकाश द्वारा ब्लैकमेल करना बताया गया है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन