Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

महिला पत्रकारों का राष्ट्रीय सम्मेलन मुंबई में 24 जून से

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट महाराष्ट्र ने आगामी 24 जून को महिला पत्रकारों का 2 दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया है। देश भर के सभी स्थानों से लगभग 500 से अधिक महिलाएं सम्मेलन में भाग लेंगी। सम्मेलन 24 व 25 जून को वासुदेव बलवंत फडके नाट्यगृह, पनवेल (मुंबई) में आयोजित होगा। एनयूजे महाराष्ट्र के अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी ने बताया कि सम्मेलन में तीन परिसंवाद होंगे। सभी क्षेत्रों से आने वाली वरिष्ठ महिला पत्रकार विचार विमर्श करेंगी। इसमें कार्यस्थल पर आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा होगी।

महाराष्ट्र एनयूजे की महासचिव शीतल करदेकर ने महाराष्ट्र की महिलाओं से अवसर का लाभ उठते हुए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है। समारोह के उपरांत एक ज्ञापन राज्य और केंद्र सरकार को दिया जाएगा। सम्मेलन में पांच वरिष्ठ महिला मीडियाकर्मियों को जीवनगौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। देशभर और महाराष्ट्र राज्य की 10 महिलाओं को पत्रकारिता में अपना लक्ष्य प्राप्त करने हेतु सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन