Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नोएडा की इस सोसाइटी में मेंटेनेंस चार्ज वसूलने के लिए गार्ड का इस्तेमाल, रेजीडेंट्स का फूटा गुस्सा, देखें वीडियो

कोर्ट रिसीवर द्वारा संचालित आम्रपाली के प्रोजेक्ट्स में से एक लेजर पार्क, नोएडा में मेंटेनेंस चार्ज की वसूली के लिए गार्ड्स का इस्तेमाल किया जा रहा है. एक रेजीडेंट के यहां सिक्योरिटी सुपरवाइजर पहुंचा और मेंटेनेंस आफिस चलने के लिए कहने लगा तो रेजीडेंट ने वीडियो बना लिया. इस वीडियो को उसने सोसाइटी के वाट्सअप ग्रुप में डालकर मदद मांगी.

इसके बाद अगले दिन कई रेजीडेंट महिला पुरुष इकट्ठे होकर मेन गेट पर तैनात सिक्योरिटी सुपरवाइजर के यहां पहुंचे और जमकर अपनी भड़ास निकाली. आइंदा ऐसा करने पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दे डाली.

पूरे प्रकरण का वीडियो देखें- https://youtu.be/dgq2FeRtO6o?si=ZvDmqiTF3v_ZKUIX

ज्ञात हो कि ग्रेटर नोएडा लेजर पार्क के निवासी इन दिनों कोर्ट रिसीवर आफिस द्वारा थोपे गए एडहाक एओए से परेशान हैं. इस एडहाक एओए ने बिना रेजीडेंट्स की लिखित सहमति के, मनमाने ढंग से भारी भरकम मेंटेनेंस चार्ज (सवा दो रुपये प्रति स्क्वायर फुट) थोप दिया है. अब जब रेजीडेंट्स ये अवैध मेंटेनेंस चार्ज नहीं दे रहे हैं तो वसूली के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स का सहारा ले रहे हैं.

लेजर पार्क से संबंधित ये वीडियो भी देखें-

आम्रपाली के प्रोजेक्ट्स में क्या चल रहा है, ये खबर पढ़ें-

अटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया श्री आर. वेंकटरमणी महोदय की ये भाषा देखिए!

लेजर पार्क के निवासियों का ऐलान- सीआर द्वारा थोपे गए पपेट एडहाक एओए को नहीं झेलेंगे, चुनाव कराएंगे!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन