Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

माखनलाल विवि के पूर्व विद्यार्थियों का सम्मेलन 17 दिसम्बर को दिल्ली में

भोपाल । माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय अपने रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में देश की राजधानी नईदिल्ली में पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन 17 दिसम्बर को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में होगा। सम्मेलन के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व कुलपति अच्युतानंद मिश्र उपस्थित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. बृज किशोर कुठियाला करेंगे। इस अवसर पर विद्वानों से संवाद के साथ ही पूर्व विद्यार्थी भी अपनी सफलता की कहानी सबके साथ साझा करेंगे। सम्मेलन का शुभारम्भ सुबह 11 बजे से होगा। सम्मेलन में शामिल होने के लिए पूर्व विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। आयोजन स्थल पर भी पंजीयन की सुविधा रहेगी।

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की अब तक की यात्रा स्वर्णिम रही है। विश्वविद्यालय ने 25 वर्षों में प्रगति के नए आयाम प्राप्त किए हैं। संचार के इस युग में कुशल संचारकों की आवश्यकता को विश्वविद्यालय पूरा कर रहा है। यहाँ के विद्यार्थी देशभर के प्रमुख मीडिया एवं संचार के संस्थानों में प्रमुख पदों पर कार्यरत हैं। दिल्ली के विभिन्न पत्रकारिता संस्थानों, कॉरपोरेट घरानों और आईटी की प्रमुख कंपनियों में भी महत्त्वपूर्ण पदों पर विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी कार्यरत हैं। विद्यार्थियों की सफलता की कहानियाँ स्वयं ही विश्वविद्यालय के विकास की परिचायक हैं।

रजत जयंती वर्ष जैसे महत्त्वपूर्ण और हर्ष के अवसर पर विश्वविद्यालय ने अपने पूर्व विद्यार्थियों को एकत्र करने का निर्णय लिया है। पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन में उद्घाटन समारोह के बाद विद्यार्थियों के लिए खुला सत्र, चर्चा सत्र और समूह सत्रों का आयोजन किया जाएगा। ताकि सभी विद्यार्थी अपनी स्मृतियों को ताजा कर सकें, मिलजुल सकें और एक-दूसरे से परिचित हो सकें। सम्मेलन में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन के माध्यम से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के आने की सूचना है। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 1991 से 2016 तक के विद्यार्थी इस सम्मेलन में शामिल होंगे। ‘रजत प्रसंग’ का विमोचन : विश्वविद्यालय के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर पूर्व विद्यार्थियों के अनुभवों और स्मृतियों पर आधारित पुस्तक ‘रजत प्रसंग’ भी तैयार की गई है। इस पुस्तक का विमोचन भी पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन में किया जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन