Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता संस्थान के नाम जुड़ी ये खास उपलब्धि

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नाम एक और उपलब्धि जुड़ी है. भारत के सर्वक्श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों के हालिया सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित माखनलाल को राज्य में 27वां स्थान मिला है. यह सर्वे द वीक मैगजीन की तरफ से किया गया है.

इसके साथ ही हंसा रिसर्च के सहयोग से किए गए सर्वे में माखनलाल यूनिवर्सिटी को 100 सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी में 77वें रैंक पर दर्ज किया गया है. बता दें कि भारत की सबसे बड़ी और एशिया की पहली पत्रकारिता यूनिवर्सिटीज में भी माखनलाल का 15वां स्थान है.

रैंकिंग को लेकर एमसीयू के कुलपति डॉ केजी सुरेश ने कहा कि, पिछले चार वर्षों में विश्वविद्यालय भोपाल, रीवा और दतिया में तीन नए परिसरों में शिफ्ट हो गया है. एमसीयू राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने वाले देश के पहले विश्वविद्यालयों में से एक है. बीते तीन वर्षों में संस्थान को शीर्ष मीडिया संस्थानों में जगह दी गई, जिसमें इंडिया टुडे और ओपन पत्रिकाओं द्वारा शीर्ष 10 में शामिल किया गया है.

बता दें कि माखनलाल चतुर्वेदी में पत्रकारिता और जनसंचार के अलावा कंप्यूटर विज्ञान, प्रबंधन और पुस्तकालय विज्ञान में यूजी, पीजी और पीएचडी कोर्स भी संचालित करता है. जिसमें डेढ़ लाख से अधिक छात्रों के साथ 1600 एसोसिएटेड स्टडी इंस्टीट्यूशंस का विशाल नेटवर्क है.

इसके अलावा यूनिवर्सिटी ने हाल ही में रेडियो स्टेशन रेडियो कर्मवीर लॉन्च किया था. जल्द ही यह नाक मान्यता प्राप्त करने की दिशा में है. साथ ही यूनिवर्सिटी ने सिनेमा अध्ययन और इंडियन लैंग्वेज के विभाग भी शुरू किए हैं.

कुलपति डॉ केजी सुरेश ने विश्वविद्यालय की निरंतर वृद्धि का श्रेय टीम वर्क को दिया और कहा कि ऐसी रैंकिंग से फैकेल्टी, कर्मचारी और स्टूडेंट्स का मनोबल बढ़ाने में मदद मिलती है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन