Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

‘ममता’ का “मल्हार” करेगा दिव्यान्गों का सत्कार

सैकड़ों अखबार, हजारों पत्रकार। सबकी अपनी सोच, सबका अलग ख्याल। सन्स्थान के लिए समर्पित भाव से काम करने वाले इन कलमकारो को कभी इस बात का विचार मन नहीं आता कि किसी का सम्मान कर सके। कारण बहुत सारे हैं, आर्थिक, समयाभाव, संस्थान की अनुमति। सबसे बड़ा ख्याल यह कि यह सब कर उसे फायदा क्या? लेकिन जब संस्थागत बेड़ियों से आजादी मिलती है तो क्रिएशन और कुछ अलग कर गुजरने का जज्बा खुद ब खुद प्रबल हो जाता है।

राजधानी के कई अखबारों की चौखट देख चुकी करीब डेढ़ दशक का पत्रकारिता अनुभव लिए हुए ममता यादव ने जब खुद को बन्धनो से आजाद किया तो”मल्हार मीडिया” नामक न्यूज़ पोर्टल से एक खास पहचान रच डाली। मल्हार का एक साल का सफर कई उतार चढ़ाव के साथ पूरा हुआ। इस दौरान ममता के बुन्देलखण्डिय अन्दाज़ में भी परिपक्वता आई।

साल पूरा होने का जश्न मनाने का मौका आया तो ममता के परिपक्व दिमाग ने कुछ नया और हटकर करने का विचार रखा। देशभर के नामवर पत्रकार और लेखकों की मौजूदगी में एक कार्यक्रम तय किया गया है। सम्मान उनका किया जाएगा, जिन्होंने ईश्वर की रखी गई कमियों को अपनी मेहनत और लगन से मुकम्मल कर दिखाया है। मल्हार मीडिया का अद्भुत प्रतिभा अवार्ड समारोह 17 जनवरी को सप्रे सन्ग्रहालय में होगा।

इस मौके पर एक स्मारिका भी विमोचित होगी। कार्यक्रम में दृष्टिबाधित सुश्री मोनिका झा,सुश्री अंकिता सोनी एवं स्टडी बुक रिकार्डर श्रीमती अनिता शर्मा को सम्मानित किया जायेगा। स्मारिका वेब मीडिया: संभावनायें—चुनौतियां का विमोचन कार्यक्रम के गवाह बनेंगे पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर, गिरिजाशंकर, डॉ.प्रकाश हिंदुस्तानी, डॉ.पुष्पेंद्र पाल सिंह, अवधेश बजाज, डॉ.नुसरत मेंहदी, जयशंकर गुप्त, कुमार सौवीर।

दिनांक: 17 जनवरी

समय: प्रात:11 बजे

स्थान माधवराव सप्रे स्मृति संग्रहालय एवं शोध संस्थान, पत्रकार कालोनी, भोपाल

संपर्क: ममता यादव संपादक, मल्हार मीडिया मोबाइल :9826042868

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन