Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

जयप्रकाश मानस को मुंशी प्रेमचंद सम्मान

भिलाई । सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री जे. एम. नेल्सन द्वारा स्थापित नेल्सन कला सोसायटी की ओर से प्रतिवर्ष दिया जानेवाला प्रतिष्ठित मुंशी प्रेमचंद सम्मान-2015 हिंदी के सुपरिचित कवि, निबंधकार जयप्रकाश मानस को दिया जायेगा। यह सम्मान पिछले 20 वर्षों से लगातार भारतीय ग्राम्य समाज के यथार्थ और लोक-जीवन पर केंद्रित रचनात्मक लेखन और अबाध क्रियाशालता के लिए दिया जा रहा है।  श्री मानस की अब तक 15 से अधिक कृतियाँ प्रकाशित, पुरस्कृत हो चुकी हैं जिनमें कविता, ललित निबंध, समीक्षा और लोक आधारित प्रमुख हैं।

श्री मानस को यह सम्मान 31 जुलाई के दिन प्रेमचंद जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदान किया जायेगा । सम्मान स्वरूप उन्हें 11,000 की राशि, श्री नेल्सन द्वारा निर्मित प्रेमचंद की आवक्ष प्रतिमा, प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र आदि भेंट किये जायेंगे। इस अवसर पर ‘प्रेमचंद और भारतीयता’ पर एंक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया है।  सम्मान चयन समिति के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री जे. नेल्सन, संयोजक डॉ. रजनी नेल्सन, डॉ. सुधीर शर्मा और प्रशांत कानस्कर थे।  2008 से पद्मश्री जे. मार्टिन नेल्सन के संयोजन में प्रतिवर्ष दिया जाना वाला यह बहुचर्चित सम्मान अब तक कथाकार डॉ. परदेशी राम वर्मा, कथाकार-कवि उदयप्रकाश, कथाकार शंशाक, वरिष्ठ रचनाकार डॉ. नलिनी श्रीवास्तव, वरिष्ठ ग्राम्य पत्रकार प्रशांत कानस्कर, वरिष्ठ छत्तीसगढ़ी लेखक व भाषाविद् डॉ. पालेश्वर शर्मा को दिया जा चुका है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन