Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार विश्वगौरव की कंप्लेन के बाद सपा मीडिया सेल वाले मनीष जगन अग्रवाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ : समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के ट्विटर के संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार तड़के मनीष जगन अग्रवाल को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मनीष जगन अग्रवाल के द्वारा समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए पत्रकारों, महिलाओं तथा सत्ताधारी नेताओं पर लगातार अभद्र टिप्पणी की जा रही थी। मनीष पर कई पत्रकारों तथा भाजपा नेताओं ने एफआईआर दर्ज कराई थी।

पत्रकार विश्वगौरव पर लगाए थे बड़े आरोप

युवा पत्रकार विश्व गौरव पर समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के द्वारा बड़े गंभीर आरोप लगाए गए थे। जिसके बाद विश्व गौरव ने हज़रतगंज थाने में IPC की धारा 153A, 153B, 295A, 298, 420, 500,501, 505(2), 506 के तहत मुक़दमा दर्ज कराया था। इसके साथ ही मनीष पर आईटी एक्ट की धारा 66, 67, 67A, & 67B भी लगी थी। मामले में मनीष जगन अग्रवाल के अलावा विश्व गौरव ने सपा नेता आशीष यादव और उदयवीर सिंह को भी आरोपी बनाया था।

महिला भाजपा नेता ने भी दर्ज कराया था मुक़दमा

पिछले दिनों सोशल मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी ऋचा राजपूत की ओर से भी समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के संचालकों पर मुक़दमा दर्ज कराया गया था।

देखें एफआईआर…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन