Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सुदर्शन न्यूज़ का पत्रकार लापता, लावारिस हालत में मोटरसाइकिल बरामद!

आदित्य कुमार दुबे-

चम्पारण। अरेराज दर्शन (हिन्दी दैनिक) समाचार पत्र के संपादक संजय कुमार सिंह के सुपुत्र तथा सुदर्शन न्यूज़ के पत्रकार मनीष कुमार सिंह कल रात्रि से लापता बताए जा रहे हैं।

परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। मनीष कुमार सिंह के हरसिद्धि मठ, लोहियार बाजार से लापता होने की आशंका है। मनीष कुमार सिंह की मोटर साइकिल लावारिस हालात में मठलोहियार से बरामद हुई है।

हरसिद्धि थाना (पूर्वी चंपारण) की पुलिस मनीष कुमार सिंह को खोजबीन करने में जुटी हुई है। शक है कि मनीष कुमार सिंह को कहीं अगवा तो नहीं कर लिया गया है।

इस बीच चम्पारण नीति के संपादक आदित्य कुमार दुबे का कहना है कि पत्रकार का गायब होना मीडिया जगत के लोगों के लिए स्तब्धकारी घटना है। पुलिस को जल्द से जल्द पूरे प्रकरण का पर्दाफाश करना चाहिए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन