Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

भाजपा नेता का कार से उतर कर बीच सड़क काम क्रीड़ा करते वीडियो वायरल! देखें

कन्हैया शुक्ला-

मंदसौर- मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह का कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने की अपार सफलता के बाद मंदसौर जिले के ग्राम बनी निवासी भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का एक भयंकर अश्लील वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में नेताजी एक महिला के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (8-लेन) पर खुल्लमखुल्ला ब्लू फिल्म सरीखी शूटिंग करते देखे जा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया है।

ऐसा लग रहा है कि वीडियो आठ लेन सड़क पर लगे कैमरे से रिकॉर्ड हुआ है। वीडियो की लंबाई करीब 13 मिनट की बताई जा रही है। घटना को लेकर न केवल आम लोग आक्रोशित हैं, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं और नेतृत्व ने भी नाराजगी जताई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने क्या कहा?

मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र डांगी ने कहा कि उन्हें भी यह वीडियो मिला है और उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी ऐसे कृत्य करने वालों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। “भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और हम इस मामले की सच्चाई की जांच कर रहे हैं,” डांगी ने कहा।

पुलिस कर रही है जांच

सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। इसकी पुष्टि पुलिस रजिस्टर क्रमांक एमपी 14-सीसी-4782 से होती है। वीडियो की सत्यता और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सामाजिक मर्यादाओं को तोड़ती हैं और भाजपा जैसे अनुशासनप्रिय दल को ऐसे व्यक्तियों से दूरी बनानी चाहिए।

देखें वीडियो-

https://x.com/4pmnews_network/status/1925904677079601322?s=46

https://twitter.com/4pmnews_network/status/1925904677079601322?s=46

https://x.com/news24tvchannel/status/1925856276644282662?s=46

मध्य प्रदेश में भाजपा के एक नेता जी कार से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर जा रहे थे। बीच हाइवे पर ही कार रोक दी, किसी महिला के साथ नग्न अवस्था में नीचे उतरे और हाइवे पर ही…. ।

सारी घटना हाइवे पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। अब वीडियो वायरल हो रहा है। नवभारत टाइम्स ने लिखा है कि वायरल वीडियो इतना गंदा है कि हम आपको दिखा नहीं सकते।

कर्नाटक में इन्हीं के एक विधायक मुनिरत्ना ने पार्टी की कार्यकर्ता के ही साथ बर्बरता की। उसके कपड़े फाड़े, दोस्तों के साथ गैंगरेप किया, मह‍िला के ऊपर पेशाब क‍िया, और किसी खतरनाक वायरस का इंजेक्शन लगा दिया।

दिलचस्प है कि देश में संस्कृति, संस्कार वगैरह का ठेका भी इन्हीं के पास है और भाजपा अपने ऐसे नेताओं पर कार्रवाई करने की जगह हमेशा उन्हें बचाती है। -कृष्ण कांत

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन