Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार मनोज झा को पितृ शोक

नोएडा: दैनिक जागरण मेरठ और नोएडा में संपादक पद पर कार्यरत रहे वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार झा के पिता निर्मलकांत झा का 94 वर्ष की आयु में 22 मार्च को निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

उनका इलाज मेरठ के अस्पताल चल रहा था। निर्मलकांत झा मूल रूप से बांका जिले के मोहना गांव के रहने वाले थे। वे अपने पीछे पत्नी शांता झा, पांच पुत्रियां व एक पुत्र समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

निर्मलकांत पटना सिविल कोर्ट से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे दिल्ली में अपने पुत्र के साथ रहते थे। उनका अंतिम संस्कार 23 मार्च रविवार को यूपी के हापुड़ जिले के (बृजघाट) गढ़मुक्तेश्वर में कर दिया गया। उन्हें उनके पुत्र मनोज झा ने मुखाग्नि दी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन