Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

“भाबी जी घर पर हैं” समेत कई चर्चित सीरियल्स के युवा लेखक मनोज संतोषी का निधन

हीरेन्द्र झा-

हृदय विदारक ख़बर है। ‘भाबी जी घर पे हैं’ जैसे शो से सबको हँसाने- गुदगुदाने वाला राइटर आज चला गया। 3 महीने से गंभीर रूप से बीमार थे। बीते बरस में हम कई बार मिले। एक नई कहानी पर साथ काम करने की योजना भी थी। उनके साथ काम करने को लेकर हम बहुत उत्साहित थे।

उनका जाना हमारी व्यक्तिगत क्षति है। तमाम व्यस्तताएं थीं पर वो रोज अपने बेटे को स्कूल छोड़ने और वापस लाने ज़रूर जाया करते थे.. अब उनके बेटे को स्कूल छोड़ने कौन जाएगा? आज मन बहुत उदास है.. Manoj Santoshi भैया माता रानी के बड़े भक्त थे। माता रानी उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें!


आलोक शुक्ला-

एकदम से यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि मनोज भाई आप नहीं रहे। अभी हाल ही तो साल की शुरुआत में दिल्ली में हेमंत भाई के घर पर गेट टूगेदर में मिले थे। फिर पता चला कि लीवर ट्रांसप्लांट के लिए हैदराबाद एडमिट हो गए। आपसे बात नहीं हो सकी तो साथी अनुप उपाध्यय से बात की तो बोला हाँ यार मै देखने हैदराबाद जा रहा हूँ और अब ये दुःखद खबर । ओम शांति विनम्र श्रद्धांजलि दोस्त।

साथियों भाबीजी घर पर हैं, हप्पू की उलटन-पलटन, जीजा जी छत पर, मैडम मे आइ कम इन के प्रसिद्ध लेखक और घरौंदा (1998, मुंबई), आगरा बाज़ार( 2004 से अब तक) के हमारे रंग साथी मनोज संतोषी भाई का हैदराबाद में निधन हो गया। मनोज संतोषी का पार्थिव शरीर देर रात उनके नेटिव प्लेस अलीगढ़ आएगा।

अलीगढ़ के उनके मित्र संजय माहेश्वरी जी से यह ख़बर मिली कि मनोज संतोषी जी अब इस दुनिया में नहीं रहे! कल उनका हैदराबाद में देहांत हो गया है जिसे आगरा बाज़ार ग्रुप में रंग साथी संदीप यादव ने बताया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन