Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार मनोज शुक्ला इस अख़बार के लखनऊ ब्यूरो नियुक्त!

लखनऊ: लगभग 15 वर्षों के समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार शुक्ल को हिंदी दैनिक राष्ट्रीय प्रस्तावना का लखनऊ ब्यूरो चीफ नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वह पहले से ही राष्ट्रीय प्रस्तावना के डिजिटल हेड की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।

मनोज शुक्ल ने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण में कंटेंट राइटर (इंटर्नशिप) के रूप में की। इसके बाद उन्होंने खबर इंडिया नेटवर्क में कंटेंट राइटर के तौर पर कार्य किया। वर्ष 2012 से 2014 तक वे ऐजाज रिज़वी कॉलेज ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में गेस्ट फैकल्टी एवं मीडिया कोऑर्डिनेटर रहे, जहां उन्होंने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया पर व्याख्यान दिए।

2014 से 2016 तक वे वीआईपी न्यूज चैनल में स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट रहे और राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मुद्दों पर कई प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। वर्ष 2017 से 2024 तक उन्होंने ईटीवी भारत, उत्तर प्रदेश में सीनियर कंटेंट एडिटर के रूप में जिम्मेदारी निभाई, जहां संपादकीय टीम का नेतृत्व करते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म की पहुंच और प्रभाव को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

इसके बाद वे विश्ववार्ता समाचार पत्र में डिजिटल एडिटर के रूप में कार्यरत रहे। प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया—तीनों माध्यमों में सक्रिय अनुभव रखने वाले मनोज शुक्ल की पहचान एक तथ्यपरक, जमीनी और संतुलित पत्रकार के रूप में रही है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन