Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

शब्दचर्चा (71): बीबीसी के दिवंगत पत्रकार का नाम मार्क टुली था या मार्क टली?

नीरेंद्र नागर-

बीबीसी के मशहूर पत्रकार और लेखक Mark Tully का कल निधन हो गया। हिंदी मीडिया ने इस ख़बर को लेते हुए इनका नाम दो तरह से लिखा – कुछ ने मार्क टुली और कुछ ने मार्क टली।

टुली लिखने वालों में हैं NDTV हिंदी, Zee News और जागरण ।

टली लिखने वालों में हैं दैनिक भास्कर, हिंदुस्तान, नवभारत टाइम्स, आजतक, ABP News और बीबीसी।

अमर उजाला और पत्रिका न्यूज़ इस मामले में निराले हैं कि उनकी एक ख़बर में टुली छपा है, दूसरी में टली।

सही क्या है, यह पता लगाना आसान है। आपको बस यह देखना है कि बीबीसी में क्या लिखा जा रहा है। इसलिए नहीं कि बीबीसी में हमेशा सही और शुद्ध वर्तनी छपती है बल्कि इसलिए कि वह बीबीसी के पत्रकार थे। इसलिए बीबीसी में जो छपा है, वही सही होना चाहिए।

यानी सही उच्चारण होगा मार्क टली।

Mark Tully को कुछ लोग मार्क टुली शायद इसलिए लिखते या बोलते हैं कि Tully से मिलते-जुलते कुछ शब्दों में u का उच्चारण ‘उ’ है। जैसे Bully=बुली, Fully=फ़ुली (फ़ुल्ली ग़लत उच्चारण है)।

इसी तरह Bull (बुल) और Full (फ़ुल) में भी U का उच्चारण ‘उ’ होता है।

लेकिन ये अपवाद हैं।

अंग्रेज़ी में U का उच्चारण आम तौर पर ‘अ’ ही होता है, ख़ासकर तब जब U दो या अधिक कॉन्सनंट्स (व्यंजनों) के बीच में हो (CUC की स्थिति) और वह स्ट्रेस वाले हिस्से में हो। आप Bull और Full से मिलते-जुलते और शब्द देखें। इन सबमें U का उच्चारण ‘अ’ होता है।

  • Cull=कल
  • Dull=डल
  • Gull=गल
  • Hull=हल
  • Lull=लल
  • Mull=मल
  • Null=नल
  • Sull=सल
  • Skull=स्कल

पिछली शब्दचर्चा…

शब्दचर्चा (70): बीजेपी के नए अध्यक्ष का नाम नवीन है या नबीन?

मूल खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन