Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कई चैनलों के मालिक पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह सारधा घोटाले में अरेस्‍ट

कोलकाता। बंगाल में अरबों रुपये के सारधा चिटफंड घोटाले में शनिवार को पहली बार सीबीआई के सामने पेश हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह को अरेस्‍ट कर लिया गया है। सीबीआइ अधिकारियों ने साल्टलेक स्थित सीजीओ कांप्लेक्स में उनसे आठ घंटे की गहन पूछताछ की। मतंग सिंह सीबीआई के कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। कई सवालों को उन्होंने टालने की भी कोशिश की। कुछ सवालों पर चुप्‍पी साधे रहे। 

कोलकाता। बंगाल में अरबों रुपये के सारधा चिटफंड घोटाले में शनिवार को पहली बार सीबीआई के सामने पेश हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह को अरेस्‍ट कर लिया गया है। सीबीआइ अधिकारियों ने साल्टलेक स्थित सीजीओ कांप्लेक्स में उनसे आठ घंटे की गहन पूछताछ की। मतंग सिंह सीबीआई के कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। कई सवालों को उन्होंने टालने की भी कोशिश की। कुछ सवालों पर चुप्‍पी साधे रहे। 

फोकस टीवी, हमार टीवी, एनई टीवी, एचवाई टीवी समेत कई चैनलों के मालिक रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह काफी समय से सीबीआई के सामने पेश होने को लेकर बीमारी का बहाना बनाते आ रहे थे। शनिवार को मंतग सीबीआई ऑफिस पहुंचे थे। सीबीआई मुख्यालय से निर्देश दिया गया कि मतंग सिंह अगर तथ्यों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं और सही जवाब नहीं दे रहे हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाय। आला अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद उनसे पूछताछ कर रहे सीबीआइ अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक मतंग सिंह पर आपराधिक साजिश में शामिल होने, आर्थिक हेराफेरी समेत कई आरोप लगाये गये हैं। उन्हें रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि सारधा समूह के प्रमुख सुदीप्त सेन ने सीबीआई पूछताछ में आरोप लगाया था कि मतंग सिंह ने असम के एक टीवी चैनल की बिक्री के लिए उससे करोड़ों रुपए लिए थे। इसके लिए एक करार किया गया था। बाद में करार रद होने के बाद उसे उसके रुपए वापस नहीं किये गए। 

सुदीप्त के आरोपों के आधार पर सीबीआई ने मतंग सिंह से पूछताछ की, जिसमें कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। सीबीआई के समक्ष हाजिर होने से पहले मतंग सिंह ने सीजीओ काम्पलेक्स परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि वह सुदीप्त को पहले से नहीं पहचानते थे। सुदीप्त से साथ उनका चैनल की बिक्री को लेकर सिर्फ व्यवसायिक संबंध था। व्‍यवसायिक संबंध कोई अपराध नहीं है। सीबीआई ने उन्हें सिर्फ जांच के सिलसिले में तलब किया है। उन्होंने यह भी बताया कि क्षतिपूर्ति के रुप में उन्होंने श्यामल सेन कमीशन को एक चैनल की खरीद-बिक्री के 50 लाख रुपए लौटा दिए हैं।

उल्‍लेखीनय है कि सीबीआई मतंग सिंह को काफी दिनों से तलब कर रही थी लेकिन वे एक बार भी हाजिर नहीं हुए थे। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी भी उनसे पूछताछ कर चुके हैं। उनकी पूर्व पत्नी मनोरंजना सिंह से भी ईडी व सीबीआई के अधिकारियों ने कई बार पूछताछ कर जरुरी तथ्य संग्रह किये हैं। मतंग अपने कार्यों को लेकर अक्‍सर विवादों में रहे हैं। इसके पहले भी वे अपने चैनलों के कर्मचारियों के पैसा न देने को लेकर तथा पत्‍नी मनोरंजना सिंह से अलगाव को लेकर विवादों में आए थे। 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन