Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

एमसीयू के 26 विद्यार्थी बुलमार्ट रिसर्च में चयनित

भोपाल : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के 26 विद्यार्थी इस वर्ष इन्दौर की बुलमार्ट रिसर्च कम्पनी में विभिन्न पदों पर चयनित हुए। सेबी के अंतर्गत पंजीकृत इस कम्पनी ने संचार शोध व मीडिया प्रबंधन विभागों के विद्यार्थियों को दो अलग-अलग चरणों में चयनित किया। इसके लिये कम्पनी ने केम्पस में लिखित परीक्षा और समूह चर्चा के साथ स्काइप के माध्यम से साक्षात्कार किए। एम.एससी. (मीडिया रिसर्च) से 9 विद्यार्थी और एमबीए से 14 विद्यार्थी चयनित हुए। यह सभी विद्यार्थी अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं|

इन विद्यार्थियों में संचार शोध विभाग से शुभम सिंह चौहान, अमिताभ मिश्रा, निशा यादव, चंदन कुमार वर्मा, कुमार मृत्युंजय पाण्डेय, प्रज्ञा द्विवेदी (एमएससी मीडिया रिसर्च), संकेत चौबे, अंजलि गर्ग, मोहित कुमार (एम. फिल. मीडिया स्टडीज), मीडिया प्रबंधन विभाग से उज्ज्वल, आयुष जरीवाला, श्रेयांश वर्मा, इतिका अग्रवाल, कीर्ति जोशी, प्रशंशा गुप्ता, निकिता शाक्य, शिवांगी चौकसे, अर्पित सोनी, सूर्यप्रकाश गिरी, जतिन गहलोत, रिया वंदना मिंज, दीपिका प्रमाणिक, साक्षी हयारन (एमबीए) और जसप्रीत (इलेक्ट्रानिक मीडिया विभाग), पूजा उपाध्याय और अंतरिक्ष (जनसंचार विभाग) शामिल है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बृज किशोर कुठियाला, कुलाधिसचिव श्री लाजपत आहूजा, कुलसचिव श्री दीपक शर्मा, मीडिया प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष डॉ. अविनाश वाजपेयी, संचार शोध विभाग की अध्यक्ष डॉ. मोनिका वर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन