Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पंजाब

मेदांता अस्पताल के वेंटिलेटर पर भर्ती एयर होस्टेस का किसी ने रेप कर दिया, जांच में जुटी पुलिस

गुरूग्राम | देश के सबसे महंगा अस्पतालों में शुमार मेदांता अस्पताल से एक हैरतअंगेज खबर है। यहां वेंटिलेटर पर भर्ती एक एयर होस्टेस का रेप हो गया। मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण पर सोशल मीडिया में मेदांता की जमकर फजीहत हो रही है।

देखें किसने क्या कुछ लिखा है….


मदन मोहन सोनी-

इससे ज्यादा घिनौना कृत्य कुछ नहीं। गुरुग्रां पुलिस से निवेदन है सख्त कार्यवाही करें। लड़की ने कहा-

“मैं मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम के ICU वार्ड में वेंटिलेटर पर थी। इस दौरान मेल स्टाफ मेंबर मेरे प्राइवेट पार्ट छू रहा था। वहीं पास में खड़ी 2 नर्सें उसे रोकने के बजाय खड़ी होकर देख रहीं थी। जब मैंने पति को ये बातें बताईं तो उन्होंने हॉस्पिटल बदलवा दिया। इसके बाद हमने पुलिस को शिकायत कर दी।”


शिवानी पांडेय-

यहां नीले ड्रम जैसी सनसनी नहीं है। ये आम घटना है जो रोज़ घटती है इस लिए नॉर्मल है, या नॉर्मल बनाई जा चुकी है। चूंकि इस में नीले ड्रम जैसी सनसनी नहीं है इस लिए मीडिया कवरेज भी नहीं होगी। पर ये इस देश की नैतिकता, संवेदनशीलता, न्याय, प्रशासन, सरकार, समाज सब पर सवालिया निशान है।


फहीम अहमद-

गुरुग्राम के मेदांता जैसे बड़े अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती एक एयर होस्टेस के साथ बलात्कार! सोचिए, एक महिला जो मौत से लड़ रही थी, उसे बचाने के बजाय किसी हैवान ने उसके साथ दरिंदगी की! इससे घिनौनी, शर्मनाक और अमानवीय हरकत और क्या हो सकती है?

अब सवाल ये है — क्या अस्पताल भी सुरक्षित नहीं बचे? क्या वेंटिलेटर पर पड़ी महिला को भी हम दरिंदों से नहीं बचा सकते?


धर्मेंद्र यादव आजमगढ़िया-

“वो बेहोश थी.. वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही थी! लेकिन दरिंदे ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर पर पड़ी एयर होस्टेस के साथ यौन उत्पीड़न –ये सिर्फ अपराध नहीं, ये हमारे समाज और सिस्टम पर एक बदनुमा दाग है!

क्या वेंटिलेटर पर भी बेटियाँ सुरक्षित नहीं..? कहाँ है सुरक्षा, कहाँ है इंसाफ़…?


सुजाता चोखरवली-

फिर से एक पुरुष ने अस्पताल में भर्ती मरीज़ का रेप किया. दुनिया में जगह जगह सेक्स ख़रीदने के ठिकाने बनाकर, शादियों में रेप को मान्य बनाकर, घर की, रिश्तेदारों की बच्चियों को निशाना बनाकर भी उसे चैन नहीं मिला. एक कम्बोडियाई कहावत है- हज़ार नदियाँ मिलकर भी कि समुद्र नहीं भर सकतीं. राह चलती गाय या बकरी भी इनसे बची नहीं, इन्हें लगता है फ़ेमिनिज़्म ने औरतों को शोषक बना दिया!


निधि सिंह-

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, आरोप है कि यहां पर एक महिला के साथ वेंटिलेटर पर रेप किया गया। अस्पताल के एक स्टाफ पर ही आरोप लगे हैं, इस मामले में जांच भी शुरू कर दी गई है। पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज हुई है और कई संदिग्धों से पूछताछ होने वाली है। बताया जा रहा है कि पीड़िता एक बड़ी एयरलाइन्स में एयर होस्ट्रेस की नौकरी कर रही हैं।

शिकायत में लिखा है कि वे पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं और गुरुग्राम में एक ट्रेनिंग के लिए आई थीं। वहां वे एक फाइव स्टार होटल में रुकी और उसी होटल के स्विमिंग पूल में डूबने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी। बाद में उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी हालत देख उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। अब आरोप यह है कि जब पीड़िता वेंटिलेटर पर थीं, एक मेल स्टाफ ने उनके प्राइवेट पार्ट छूने की कोशिश की।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि वे सबकुछ महसूस कर पा रही थीं, लेकिन वेंटिलेटर पर होने की वजह से कुछ नहीं कर सकीं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन