Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मेरठ दैनिक जागरण में संस्थान का गोपनीय ‘डे प्लान’ छप गया, पढ़िये अमित शाह के इंटरव्यू के लिए क्या निर्देश है!

नरेंद्र प्रताप-

दैनिक जागरण खुद को विश्व का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला हिंदी समाचार पत्र कहता है. इस समाचार पत्र ने आज मेरठ के एडिशन के पेज नंबर तीन पर “नेशनल ब्यूरो का डे प्लान” ही छाप दिया. डे प्लान में सबसे महत्वपूर्ण सूचना अमित शाह के इंटरव्यू से जुड़ी हुई थी जिसे हर संस्करण में फुल पेज प्राथमिकता के आधार पर छापने का आदेश हुआ था. यह आदेश दैनिक जागरण के हर एडिशन में आज फॉलो किया गया है.

Day Plan किसी भी संस्थान की गोपनीय रणनीति का हिस्सा होता है. अब भगवान जाने कौन बैठा हुआ था जिसने संस्थान की मिट्टी पलीत कर दी.


दैनिक जागरण भारत का प्रमुख हिंदी अखबार है। डेस्क ने गलती से अख़बार में “डे-प्लान” प्रकाशित कर दिया। डे-प्लान में एक पॉइंटर है- केंद्रीय मंत्री अमित शाह का फुल पेज इंटरव्यू सभी एडिशनों में अनिवार्य रूप से प्रकाशित किया जाए। इंटरव्यू का अंश पहले पेज पर दिया जाए।

-मिथिलेश धर दुबे

दैनिक जागरण ने मेरठ (यूपी) एडिशन के ईपेपर में अपना “डे प्लान” ही छाप दिया। इसमें ये भी लिखा है कि अमित शाह का इंटरव्यू फुल पेज छपेगा। इंटरव्यू की एक खबर पेज वन पर भी छपेगी। इस हाफ पेज में कुल 15 खबरों की लिस्ट हैं। किसी और खबर के लिए ऐसा स्पेशल निर्देश नहीं है।

-सचिन गुप्ता

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन